फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla India commences deliveries of Model Y Latest News in Hindi

Tesla Model Y: टेस्ला इंडिया ने शुरू की मॉडल Y की डिलीवरी, दो महीने पहले भारत में हुई लॉन्च

Mon, 29 Sep 2025 07:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 07:59 PM IST
सार

टेस्ला इंडिया ने भारतीय बाजार में मॉडल Y की डिलीवरी शुरू कर दी है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने एक बयान में कहा कि यह मॉडल जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Tesla India commences deliveries of Model Y Latest News in Hindi
Tesla Model Y - फोटो : Tesla

विस्तार

Tesla India (टेस्ला इंडिया) ने सोमवार को एलान किया कि उसने मॉडल Y की डिलीवरी शुरू कर दी है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने एक बयान में कहा कि यह मॉडल जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था और सिर्फ दो महीने में ही इसकी डिलीवरी शुरू होना कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है। कंपनी का कहना है कि यह भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के स्वामित्व और सतत विकास के नए अध्याय की शुरुआत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - JLR Cyber Incident: मूडीज ने टाटा मोटर्स की रेटिंग आउटलुक घटाई, जेएलआर साइबर हमले से बड़ा असर 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी में बदलाव के बाद सेडान कारों की कीमत में बड़ी कटौती, देखें टॉप-5 की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री वॉल चार्जर की सुविधा
बयान में कहा गया है कि नए मॉडल Y खरीदने वाले ग्राहकों को टेस्ला एक कॉम्प्लिमेंट्री वॉल कनेक्टर भी दे रही है। जिसे उनके पार्किंग स्पेस में आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। इससे गाड़ी को घर पर ही आराम से चार्ज किया जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगेगा साउंड अलर्ट सिस्टम, सरकार का नया प्रस्ताव, जानें इसकी अहमियत 

यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स

दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी
मॉडल Y, जो 2023 और 2024 में दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही है, अब भारत में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी-
  • रियर-व्हील ड्राइव, जिसकी रेंज 500 किमी (WLTP) है।
  • लॉन्ग-रेंज रियर-व्हील ड्राइव, जिसकी रेंज 622 किमी (WLTP) है।

टेस्ला ने कहा कि लॉन्ग-रेंज मॉडल Y की डिलीवरी भी जल्द शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें - CAFE 3 Norms: नई कैफे 3 नॉर्म्स का ड्राफ्ट जारी, छोटी कारों और हाइब्रिड्स को मिलेगा फायदा 

यह भी पढ़ें - Tata Motors: टाटा मोटर्स ने यात्री और व्यावसायिक वाहन कारोबार का नेतृत्व किया अलग, जानें डिटेल्स 

मुंबई और दिल्ली में एक्सपीरियंस सेंटर
टेस्ला ने जुलाई में मुंबई में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर खोला था। इसके बाद अगस्त में दूसरा सेंटर दिल्ली एरोसिटी में लॉन्च किया गया। 

यह भी पढ़ें - Honda CB350C Special Edition: होंडा CB350C स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - BMW G 310 RR: बीएमडब्ल्यू ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक G 310 RR का खास लिमिटेड एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed