{"_id":"662f87ff09dd3e9460025b5d","slug":"tesla-fires-staff-who-slept-in-car-showered-at-work-tesla-had-laid-off-more-than-14000-employees-across-world-2024-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla: टेस्ला ने उन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जो कार में सोते, वहीं नहाते, ताकि एलन मस्क का सपना हो पूरा!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: टेस्ला ने उन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जो कार में सोते, वहीं नहाते, ताकि एलन मस्क का सपना हो पूरा!
Mon, 29 Apr 2024 05:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:14 PM IST
सार
टेस्ला ने दुनिया भर में 14,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। यह मूल रूप से टेस्ला के ग्लोबल वर्कफोर्स (वैश्विक कार्यबल) में 10 प्रतिशत की महत्वपूर्ण कमी थी।
विज्ञापन
Elon Musk Tesla Car
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ ही दिनों पहले, यह खबर आई थी कि टेस्ला ने दुनिया भर में 14,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। यह मूल रूप से टेस्ला के ग्लोबल वर्कफोर्स (वैश्विक कार्यबल) में 10 प्रतिशत की महत्वपूर्ण कमी थी। जो ऑटो OEM के कार्यों को सुव्यवस्थित करने के प्रयास में किया गया था। यह कदम ऐसे समय में आया है जब वाहन निर्माता मुश्किल दौर से गुजर रहा है। अब, टेस्ला के एक पूर्व कर्मचारी की लिंक्डइन पर बर्खास्तगी की कहानी ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा है। हमें इस कदम की, इंसानों पर इस कदम से बीत रही है, इसकी एक झलक देता है। संयोग से, इस बड़े पैमाने पर छंटनी की बात करते हुए, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि नौकरी में कटौती जरूरी थी और इस कदम से कंपनी को सालाना 1 अरब डॉलर की बचत होगी।
विज्ञापन
निक मुरिलो ने 2019 में वापस कैलिफोर्निया के टेस्ला के फ्रेमॉन्ट प्लांट में काम करना शुरू किया। शुरू में एक प्रोडक्शन एसोसिएट के रूप में, लेकिन उन्होंने जल्दी ही कॉर्पोरेट पदों पर प्रमोशन हासिल कर लिया, जैसा कि उनके लिंक्डइन प्रोफाइल में डिटेल में बताया गया है। 2020 में, मुरिलो को लीड प्रोडक्शन एसोसिएट के रूप में पदोन्नत किया गया था। और 2021 में, वह प्रोडक्शन सुपरवाइजर बन गए।
टेस्ला के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने दावा किया कि वे कार में सोते थे और कार्यस्थल पर नहाते थे, जिसे उन्होंने एलन मस्क का सपना बताया। पूर्व टेस्ला कर्मचारी ने लिखा, "2023 में एक समय ऐसा आया, जब मैं काम के दिनों में भी कार में सो रहा था, ताकि काम पर आने-जाने का समय बचाया जा सके। फैक्ट्री में नहाया और पार्किंग स्थल में सोया। ब्रेक रूम में माइक्रोवेव्ड डिनर खाया।"
टेस्ला के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने दावा किया कि वे कार में सोते थे और कार्यस्थल पर नहाते थे, जिसे उन्होंने एलन मस्क का सपना बताया। पूर्व टेस्ला कर्मचारी ने लिखा, "2023 में एक समय ऐसा आया, जब मैं काम के दिनों में भी कार में सो रहा था, ताकि काम पर आने-जाने का समय बचाया जा सके। फैक्ट्री में नहाया और पार्किंग स्थल में सोया। ब्रेक रूम में माइक्रोवेव्ड डिनर खाया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरिलो की कहानी वैसी ही लगती थी जैसी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हमेशा प्रचारित की है। उन्होंने टेस्ला में अति-अति कठिन कार्य संस्कृति की वकालत की। यह दावा करते हुए कि वह काम के प्रति समर्पित रहने के लिए कार्यस्थल पर आने-जाने के समय को बचाने के लिए कारखाने में सोना पसंद करते हैं। मुरिलो की कहानी बिल्कुल उसी चीज के अनुरूप लगती थी जिसे 'एलन मस्क ड्रीम' के रूप में जाना जाता है।
पूर्व टेस्ला कर्मचारी द्वारा लिंक्डइन पोस्ट ने नेटिजन्स का बहुत ध्यान खींचा है। और उन्हें सोशल मीडिया वेबसाइट पर बहुत ज्यादा सहानुभूति मिली है। टेस्ला के एक अन्य पूर्व कर्मचारी ने भी कंपनी को अपना सब कुछ देने का एक समान अनुभव साझा किया। हालांकि उन्हें भी निकाल दिया गया। जो यह बताता है कि मुरिलो की कहानी अकेली ऐसी अनोखी कहानी नहीं है।