फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla advisor attends Electric Vehicles policy meet ahead of Elon Musk's India visit says Sources

Tesla: एलन मस्क की भारत यात्रा से पहले टेस्ला सलाहकार ने ईवी नीति बैठक में लिया भाग, सूत्रों का खुलासा

Thu, 18 Apr 2024 09:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 09:38 PM IST
सार

एलन मस्क की भारत यात्रा से कुछ दिन पहले, इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला का प्रतिनिधित्व करने वाले एक सलाहकार ने गुरुवार को भारत की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति पर हितधारकों की बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन
Tesla advisor attends Electric Vehicles policy meet ahead of Elon Musk's India visit says Sources
Tesla Model Y Electric Car - फोटो : Tesla

विस्तार

टेक्नोलॉजी के दिग्गज एलन मस्क की भारत यात्रा से कुछ दिन पहले, इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla (टेस्ला) का प्रतिनिधित्व करने वाले एक सलाहकार ने गुरुवार को भारत की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति पर हितधारकों की बैठक में भाग लिया। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "यह नई ईवी मैन्युफेक्चरिंग नीति के लिए तैयार किए जाने वाले दिशा-निर्देशों के लिए सुझाव मांगने वाली एक हितधारक परामर्श बैठक थी। टेस्ला का प्रतिनिधित्व उसके सलाहकार दल, द एशिया ग्रुप (टीएजी) ने किया था। वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast (विनफास्ट) भी बैठक में मौजूद थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि बैठक में भारत के सभी प्रमुख निर्माताओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। जिनमें मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा, महिंद्रा, किआ, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया, रेनो शामिल थे। इसके अलावा, लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि मस्क के 22 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में भारत आने की उम्मीद है।

अधिकारी ने बताया कि बैठक में भारी उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों ने नई ईवी नीति के बारे में एक प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी ज्यादातर नीति के डिटेल्स को गहराई से समझने की कोशिश कर रहे थे। यह भविष्य में निवेश करने की प्रतिबद्धता के बजाय परामर्श जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed