फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Telangana Hikes Special Vehicle Number Fees, Rolls Out Online Bidding System

Fancy Numbers: तेलंगाना में फैंसी वाहन नंबरों की नई फीस और ऑनलाइन बोली प्रक्रिया शुरू, जानें डिटेल्स

Fri, 15 Aug 2025 07:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 07:31 PM IST
सार

तेलंगाना सरकार ने खास वाहन पंजीकरण नंबर (स्पेशल रजिस्ट्रेशन नंबर) पाने के नियम और फीस में बदलाव किया है। परिवहन विभाग ने इसके लिए तेलंगाना मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1989 के रूल 81 में संशोधन का शुरुआती नोटिफिकेशन जारी किया है।

विज्ञापन
Telangana Hikes Special Vehicle Number Fees, Rolls Out Online Bidding System
VIP Number Plate - फोटो : Freepik

विस्तार

तेलंगाना सरकार ने खास वाहन पंजीकरण नंबर (स्पेशल रजिस्ट्रेशन नंबर) पाने के नियम और फीस में बदलाव किया है। परिवहन विभाग ने इसके लिए तेलंगाना मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1989 के रूल 81 में संशोधन का शुरुआती नोटिफिकेशन जारी किया है। अब वाहन मालिक परिवहन विभाग के पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन
विज्ञापन

कौन-से नंबर कितने में मिलेंगे
सरकार ने लोकप्रिय नंबरों के लिए नई फीस तय की है:
  • ₹1.5 लाख - ‘9999’
  • ₹1 लाख - ‘1’, ‘9’, ‘6666’
  • ₹50,000 - ‘99’, ‘999’, ‘3333’, ‘4444’, ‘5555’, ‘7777’
  • ₹40,000, ₹30,000 और ₹20,000 - अन्य पसंदीदा नंबर कॉम्बिनेशन
  • ₹6,000 - अन्य नंबर (दो-पहिया वाहनों के लिए ₹3,000)

चल रहे सीक्वेंस का कोई भी नंबर 2,000 रुपये में रिजर्व किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - NHAI: टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, एनएचएआई से कहा- अपील करने के बजाय कुछ करें

एक ही नंबर के लिए कई आवेदन आए तो क्या होगा
अगर एक ही नंबर के लिए कई आवेदन आए, तो उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को नंबर मिलेगा।

नाकाम बोलीकर्ताओं की रिजर्वेशन फीस का 10 प्रतिशत काट लिया जाएगा।

बोली की राशि तय न्यूनतम फीस से कम नहीं हो सकती।

रिजर्व नंबर 15 दिनों के भीतर रजिस्टर कराना जरूरी है, वरना रिजर्वेशन रद्द हो जाएगा और नंबर फिर से उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Mahindra BE 6 Batman Edition: महिंद्रा बीई 6 बैटमैन एडिशन लॉन्च, सिर्फ 300 एसयूवी बेची जाएंगी, जानें क्या है खास
विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया
स्पेशल नंबर बुक करने के लिए आवेदन सिर्फ www.transport.telangana.gov.in पोर्टल पर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच ही स्वीकार होंगे।

ऑफलाइन या व्यक्तिगत रूप से आवेदन नहीं लिए जाएंगे।

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर लोग अपने सुझाव या आपत्तियां स्पेशल चीफ सेक्रेटरी को परिवहन आयुक्त के माध्यम से भेज सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid: 2025 यामाहा फसिनो 125 एफआई हाइब्रिड लॉन्च, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत

जनता से सुझाव आमंत्रित
परिवहन विभाग ने कहा है कि नियमों को अंतिम रूप देने से पहले जनता अपने सुझाव और प्रतिक्रिया भेज सकती है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक हो सके। 

यह भी पढ़ें - Yamaha RayZR 125: पावर असिस्ट और नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई 2025 यामाहा RayZR 125, जानें कीमत 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed