{"_id":"689f5e2c11386e50ea081da0","slug":"tamil-nadu-invites-bids-for-9-ev-charging-stations-in-chennai-amid-soaring-power-tariffs-2025-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV Charging: चेन्नई में नौ ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए टेंडर जारी, टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच तमिलनाडु की पहल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Charging: चेन्नई में नौ ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए टेंडर जारी, टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच तमिलनाडु की पहल
Fri, 15 Aug 2025 09:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 15 Aug 2025 09:50 PM IST
सार
तमिलनाडु ग्रीन एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (TNGECL) ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (GCC) (जीसीसी) सीमा के भीतर नौ जगहों पर पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन
EV Charging Stations
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु ग्रीन एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (TNGECL) ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (GCC) (जीसीसी) सीमा के भीतर नौ जगहों पर पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए टेंडर जारी किया है। यह प्रोजेक्ट "बिल्ड, ओन और ऑपरेट" मॉडल पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत होगा। चुने गए चार्ज प्वॉइंट ऑपरेटर को इन स्टेशनों का डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी होगी।
यह भी पढ़ें - Independence Day 2025: भारत के सैन्य बेड़े के शेर, वो गाड़ियां जो सरहद पर देती हैं ताकत और भरोसा

हर स्टेशन पर मल्टी-टाइप चार्जिंग सुविधा
प्रस्ताव के मुताबिक, हर लोकेशन पर कम से कम तीन चार्जर होने जरूरी हैं - एक लाइट ईवी (दो और तीन पहिया) के लिए और दो 22kW एसी चार्जर चार पहिया वाहनों के लिए। मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, ऑपरेटर चाहें तो एक साइट पर पांच तक चार्जर लगा सकते हैं। ये चार्जिंग प्वॉइंट्स पार्किंग स्पेस में बनाए जाएंगे। जिनमें अष्टलक्ष्मी मंदिर, बेशांत नगर बीच, मंगाल लेक पार्क (अंबत्तूर), कॉरपोरेशन प्लेग्राउंड (टी. नगर), सोमसुंदरम ग्राउंड (टी. नगर), सेम्मोजी पूंगा (कैथेड्रल रोड), मरीना बीच, बोगनविलिया पार्क (अन्ना नगर) और नागेश्वर राव पार्क (मायलापुर) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन

राजस्व मॉडल और कॉन्ट्रैक्ट की अवधि
जीसीसी इन चार्जिंग स्टेशनों के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा। विजेता बोलीदाता को हर यूनिट बिजली बिक्री पर TNGECL को तय राशि देनी होगी। जो भी ऑपरेटर सबसे ज्यादा रेट कोट करेगा, उसे 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें - NHAI: टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, एनएचएआई से कहा- अपील करने के बजाय कुछ करें

टैरिफ बढ़ोतरी से ऑपरेटरों की चिंता
यह टेंडर ऐसे समय में आया है जब उद्योग में बिजली टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर चिंता है। ऑपरेटरों का कहना है कि मौजूदा उपयोग स्तर पर हाई-कैपेसिटी पब्लिक चार्जिंग स्टेशन आर्थिक रूप से फायदेमंद नहीं रह गए हैं।
तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (TNERC) ने हाल ही में अपने नए टैरिफ ऑर्डर में LT–VII कैटेगरी (50–112 kW) के लिए फिक्स मासिक चार्ज 79 रुपये/किलोवाट से बढ़ाकर 165 रुपये/किलोवाट कर दिया है। वहीं, HT–V कैटेगरी (112 kW से ऊपर) के लिए मासिक डिमांड चार्ज 145 रुपये/kVA से बढ़ाकर 304 रुपये/kVA कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Mahindra BE 6 Batman Edition: महिंद्रा बीई 6 बैटमैन एडिशन लॉन्च, सिर्फ 300 एसयूवी बेची जाएंगी, जानें क्या है खास

देश में सबसे ज्यादा फिक्स चार्ज
ऑपरेटरों का कहना है कि ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए तमिलनाडु में अब देश में सबसे ज्यादा फिक्स चार्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऑपरेटर ने बताया, "केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में फिक्स चार्ज शून्य हैं, जबकि कर्नाटक और अन्य राज्यों में ये काफी कम हैं।"
इसके अलावा, तमिलनाडु में LT कनेक्शन के लिए बिजली दर 9.75 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि दिल्ली में यह 4.50 रुपये और HT कनेक्शन के लिए सिर्फ 4 रुपये प्रति यूनिट है। उद्योग जगत के प्रतिनिधि राज्य सरकार से टैरिफ घटाने और फिक्स चार्ज खत्म करने की मांग कर रहे हैं, ताकि पब्लिक ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ावा मिल सके और ईवी अपनाने की रफ्तार तेज हो।
यह भी पढ़ें - Fancy Numbers: तेलंगाना में फैंसी वाहन नंबरों की नई फीस और ऑनलाइन बोली प्रक्रिया शुरू, जानें डिटेल्स