{"_id":"6995ab4e9cc9adbadb02ab6d","slug":"skip-mechanic-change-your-bike-s-engine-oil-home-in-just-30-minutes-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिक का खर्च बचाएं: घर पर ही आसान स्टेप्स में बदलें अपनी बाइक का इंजन ऑयल, जानें बाइक सर्विस का सही तरीका","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मैकेनिक का खर्च बचाएं: घर पर ही आसान स्टेप्स में बदलें अपनी बाइक का इंजन ऑयल, जानें बाइक सर्विस का सही तरीका
Wed, 18 Feb 2026 05:36 PM IST
जागृति
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Wed, 18 Feb 2026 05:36 PM IST
सार
DIY Bike Oil Change India: क्या आप अपनी बाइक की सर्विस के लिए घंटों वर्कशॉप में बर्बाद करते हैं? तो अब इसकी जरूरत नहीं है। क्योंकि सही ग्रेड का ऑयल और कुछ बेसिक टूल्स के साथ आप खुद अपनी बाइक का इंजन ऑयल बदल सकते हैं। इससे न केवल आपके पैसे बचेंगे, बल्कि इंजन की लाइफ और माइलेज भी जबरदस्त हो जाएगी। कैसे करें यह काम? आइए जानते हैं आसान स्टेप्स
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंजन ऑयल केवल एक लिक्विड नहीं, बल्कि आपकी बाइक की जान है। ये इंजन के अंदरूनी हिस्सों को घर्षण (Friction) से बचाता है, गर्मी को सोखता है और गंदगी को साफ रखता है। भारत जैसे धूल भरे और गर्म माहौल में ऑयल जल्दी खराब होता है। समय पर ऑयल न बदलने से इंजन से आवाज आने लगती है और धीरे-धीरे माइलेज गिरने लगता है।
ऐसे करें शुरुआत
काम शुरू करने से पहले अपनी बाइक का यूजर मैनुअल चेक करें, जिससे आपको सही ऑयल ग्रेड (जैसे 10W-30) और जरूरी मात्रा का पता चल सके। एक ड्रेन पैन जैसे पुराना तेल इकट्ठा करने के लिए, एक नया ऑयल फिल्टर और हाथ के दस्ताने साथ रखें। बाइक को पांच मिनट स्टार्ट करके बंद कर दें, इससे तेल थोड़ा गर्म और पतला हो जाएगा, जिससे वह आसानी से बाहर निकल सके।
पुराना तेल निकालें: अब सबसे पहले बाइक को सेंटर स्टैंड पर खड़ा करें। नीचे लगा ड्रेन बोल्ट खोलें और पुराने काले तेल को पैन में निकलने दें।
विज्ञापन
फिल्टर बदलें: अगर आपकी बाइक में ऑयल फिल्टर है, तो उसे बदल दें। नए फिल्टर की रबर रिंग पर हल्का सा नया तेल लगाना न भूलें।
नया तेल भरें: ड्रेन बोल्ट को वापस कसें। ध्यान रहे ज्यादा जोर न लगाएं। अब फनल की मदद से इंजन में नया और साफ ऑयल डालें।
ये भी पढ़े:Trucks: भारत की सड़कों पर सिर्फ 3% ट्रक, लेकिन 50% से ज्यादा प्रदूषण इन्हीं से, रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े
फाइनल टच और चेक-अप
तेल भरने के बाद डिपस्टिक या साइड में लगे कांच से ऑयल लेवल चेक करें। इंजन को एक मिनट के लिए स्टार्ट करें और देखें कि कहीं से कोई लीकेज तो नहीं हो रहा। बस इतना करते ही आपकी बाइक अब सड़क पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी और आपने अपने सर्विस चार्जेस भी बच सकते हैं।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन