फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield recalls motorcycles over this fault Check if your bike is affected

RE Recall: रॉयल एनफील्ड ने इस समस्या के कारण मोटरसाइकिलें मंगाईं वापस, जानें क्या आपकी बाइक भी हुई प्रभावित

Mon, 30 Sep 2024 06:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield recalls motorcycles over this fault Check if your bike is affected
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता, Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने नवंबर 2022 और मार्च 2023 के बीच बनीं अपनी मोटरसाइकिलों को रिकॉल (वापस मंगाने) का एलान किया है। कंपनी ने कहा कि नियमित परीक्षण के दौरान यह पता चला कि नवंबर 2022 और मार्च 2023 के बीच निर्मित मोटरसाइकिलों पर लगे रियर और/या साइड रिफ्लेक्टर में संभावित समस्या है। हालांकि प्रभावित बाइकों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन यह रिकॉल कंपनी के लाइनअप में इस समय मौजूद सभी 11 मॉडलों पर लागू है। 
विज्ञापन

Royal Enfield recalls motorcycles over this fault Check if your bike is affected
Royal Enfield Scram 411 - फोटो : Royal Enfield
क्या है समस्या
ये रिफ्लेक्टर स्टैंडर्ड के अनुसार रिफ्लेक्टिव परफॉर्मेंस जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते हैं। और इनकी रिफ्लेक्टिव गुणवत्ता जरूरत से कम हो सकती है। रॉयल एनफील्ड ने बताया कि परीक्षण से पता चला है कि इस अवधि में बनीं मोटरसाइकिलों में ऐसे रिफ्लेक्टर पाए गए जो लाइट को प्रभावी रूप से रिफ्लेट नहीं कर सकते हैं। खासकर कम रोशनी की स्थिति में। इससे मोटरसाइकिल की विजिबिलिटी (दृश्यता) संभावित रूप से प्रभावित हो सकती है। जिससे सवार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Royal Enfield recalls motorcycles over this fault Check if your bike is affected
Royal Enfield Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
सिर्फ 15 मिनट में बदलेगी
मोटरसाइकिल निर्माता ने बताया कि खराब रिफ्लेक्टर को बदलने की प्रक्रिया बहुत जल्दी पूरी  हो जाती है। जिसमें हर मोटरसाइकिल में सिर्फ 15 मिनट लगते हैं। प्रभावित मोटरसाइकिलों के ग्राहकों से रॉयल एनफील्ड की सर्विस टीम संपर्क करके रिफ्लेक्टर को बदलने का समय निर्धारित करेगी। 
विज्ञापन

Royal Enfield recalls motorcycles over this fault Check if your bike is affected
Royal Enfield Guerrilla 450 - फोटो : Royal Enfield
ग्लोबल रिकॉल और फ्री रिप्लेसमेंट
रॉयल एनफील्ड प्रभावित वाहनों में रिफ्लेक्टर को मुफ्त बदलेगा। कंपनी ने आगे कहा, "रिप्लेसमेंट प्रक्रिया कई चरणों में की जाएगी। जिसकी शुरुआत दक्षिण कोरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के ग्राहकों से की जाएगी। उसके बाद भारत, यूरोप, ब्राजील, लैटिन अमेरिका और यूके जैसे अन्य प्रमुख बाजारों में भी इसे लागू किया जाएगा।" 

Royal Enfield recalls motorcycles over this fault Check if your bike is affected
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield
कंपनी का आखिरी लॉन्च अपडेटेड Classic 350 (क्लासिक 350) था। जो ऑल-न्यू Guerrilla 450 (गुरिल्ला 450) के बाद आया था। इसके बाद, वाहन निर्माता Classic 650 (क्लासिक 650) को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो Super Meteor 650 (सुपर मीटियोर 650), 650 twins (650 ट्विन्स) और Shotgun 650 (शॉटगन 650) के साथ शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed