फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Preparing to buy an electric scooter, keep these things in mind, you will not get worried

Electric Scooter: कर रहे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी, रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

Mon, 11 Dec 2023 09:26 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 11 Dec 2023 09:26 AM IST
सार

अगर आप भी अपने लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Preparing to buy an electric scooter, keep these things in mind, you will not get worried
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

विस्तार

पेट्रोल के दाम काफी ज्यादा होने के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर का उपयोग करने लगे हैं। इस कारण इनकी बिक्री में भी काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अगर आप भी अपने लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखते हुए बेहतरीन विकल्प को खरीदा जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


बाजार में मौजूद कई विकल्प
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से अपने स्कूटर ऑफर किए जाते हैं। इन स्कूटर्स को अलग-अलग रेंज, फीचर्स के मुताबिक अलग अलग दामों के साथ पेश किया जाता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी है रेंज
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ध्यान रखें कि वह फुल चार्ज में कितनी दूरी तय कर लेता है। अलग-अलग मॉडल की ड्राइविंग रेंज में अंतर होता है, जो 60 किमी से लेकर 150 किमी तक हो सकती है। इसके साथ ही इनमें स्पोर्ट मोड, इको मोड भी मिलते हैं, हर मोड में परफॉरमेंस का अंतर होता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें


कितना है पिक-अप
यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि जिस स्कूटर को आप खरीदने का मन बना रहे हैं, उसका पिकअप कितना है। इलेक्ट्रिक वाहनों में आने वाली मोटर्स जल्दी टॉर्क पकड़ती हैं, जिससे वाहन जल्दी पिकअप पकड़ता है। कुछ स्कूटर कंपनियां दावा करती हैं कि उनका स्कूटर 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को सिर्फ 3.9 सेकेंड में पकड़ लेता है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

कितने समय में होता है चार्ज
स्कूटर खरीदने के बाद उसे चार्ज करने में काफी समय लगता है। ऐसे में यह जानकारी भी होना जरूरी होता है कि अगर स्कूटर की बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज हो जाए तो उसे चार्ज होने में कितना समय लगता है। इसके साथ ही यह जानकारी भी लें कि उसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा है या नहीं।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

कितनी है वारंटी
किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनियों की ओर से बैटरी और मोटर पर वारंटी भी दी जाती है। ऐसे में यह जानकारी भी जरूरी होती है कि किस कंपनी के किस स्कूटर पर कितनी वारंटी मिल रही है। जिस कंपनी की ओर से ज्यादा वारंटी ऑफर की जाती है, उस कंपनी के स्कूटर को खरीदना फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed