फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Omega Seiki Mobility Launches Autonomous Electric Three-Wheeler Swayamgati Know Price Features Specifications

Swayamgati: दुनिया का पहला बिना ड्राइवर वाला तीन-पहिया वाहन भारत में लॉन्च, टेस्ला जैसे हैं फीचर्स, जानें कीमत

Tue, 30 Sep 2025 03:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 Sep 2025 03:46 PM IST
सार

ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) (ओएसएम) ने भारतीय बाजार में Swayamgati (स्वयंगति) लॉन्च किया, जो दुनिया का पहला प्रोडक्शन-रेडी ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन है।

विज्ञापन
Omega Seiki Mobility Launches Autonomous Electric Three-Wheeler Swayamgati Know Price Features Specifications
Electric Three-Wheeler Swayamgati - फोटो : Omega Seiki Mobility

विस्तार

Omega Seiki Mobility (ओमेगा सेकी मोबिलिटी) (OSM) (ओएसएम) ने भारतीय बाजार में Swayamgati (स्वयंगति) लॉन्च किया, जो दुनिया का पहला प्रोडक्शन-रेडी ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन है। इसका वाणिज्यिक रोलआउट तुरंत शुरू हो गया है और बुकिंग भी चालू है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Auto Industry: चीनी ईवी दबदबे के बीच भारतीय ऑटो उद्योग की असली परीक्षा, क्या हैं जरूरी सबक
विज्ञापन


कीमत और वेरिएंट
पैसेंजर वेरिएंट की कीमत करीब 4 लाख रुपये है। जबकि जल्दी ही लॉजिस्टिक/कार्गो वर्जन लॉन्च किया जाएगा जिसकी कीमत करीब 4.15 लाख रुपये होगी। यह वाहन एक बैटरी से संचालित होता है, जो एक चार्ज पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसमें ओएसएम का इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और AI-आधारित ऑटोनॉमी सिस्टम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी

टेक्नोलॉजी और फीचर्स
स्वयंगति में Lidar, जीपीएस, AI-आधारित ऑब्स्टेकल डिटेक्शन (6 मीटर तक), मल्टी-सेंसर नेविगेशन और रिमोट सेफ्टी कंट्रोल शामिल हैं। ये सिस्टम इसे एयरपोर्ट, टेक्नोलॉजी पार्क, स्मार्ट कैंपस, इंडस्ट्रियल हब और भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों में ऑटोनॉमस रूप से चलाने योग्य बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, देखें कौन-सी हैचबैक, एसयूवी और सेडान पर कितना फायदा

भारतीय परिस्थितियों के लिए डिजाइन
स्वयंगति खास तौर पर भारत के ट्रैफिक और विविध इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है। यह हाई-डेन्सिटी, लो-स्पीड ट्रैफिक और स्मार्ट सिटी, इंडस्ट्रियल जोन और ट्रांसपोर्ट हब के लिए उपयुक्त है। पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने के कारण इसकी टेलपाइप एमिशन शून्य और ऑपरेशनल कॉस्ट कम है।

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल

टेस्टिंग और सुरक्षा
वाहन पहले ही 3-किमी ऑटोनॉमस रूट पर चरण-1 की टेस्टिंग पूरी कर चुका है। जिसमें 7 स्टॉप्स, रियल-टाइम ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और बिना मानव हस्तक्षेप के सुरक्षित पैसेंजर मूवमेंट शामिल हैं। चरण 2 में नियंत्रित वातावरण में वाणिज्यिक रोलआउट शुरू होगा।

यह भी पढ़ें - BE 6 Batman Edition: महिंद्रा ने मुंबई में शुरू की BE 6 बैटमैन एडिशन की डिलीवरी, जानें क्या है इसमें खास 

कंपनी का लक्ष्य
कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन उदय नारंग ने कहा, "स्वयंगति सिर्फ एक प्रोडक्ट लॉन्च नहीं है, यह भारतीय ट्रांसपोर्ट के भविष्य में एक बड़ा कदम है। ऑटोनॉमस वाहन अब भविष्य की कल्पना नहीं, बल्कि वर्तमान आवश्यकता हैं। हमने दिखाया है कि भारत ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो करने की बजाय उन्हें लीड कर सकता है।"

यह भी पढ़ें - Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर होगा और तेज, 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट अब लगभग तैयार 

यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स 

भारत में उत्पादन और तकनीक
कंपनी के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर, विवेक धवन ने कहा, "स्वयंगति गहन आरएंडडी और स्पष्ट विजन का परिणाम है- जो ऑटोनॉमी को हर किसी के लिए सुलभ बनाना है। यह पारंपरिक ईवी बाधाओं को पार करते हुए इंटेलिजेंट सिस्टम्स को रोजमर्रा की मोबिलिटी में शामिल करता है।"

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी में बदलाव के बाद सेडान कारों की कीमत में बड़ी कटौती, देखें टॉप-5 की लिस्ट 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगेगा साउंड अलर्ट सिस्टम, सरकार का नया प्रस्ताव, जानें इसकी अहमियत 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed