{"_id":"67b81dc5a7ccb242630ef04f","slug":"new-maruti-brezza-with-six-standard-airbags-launched-price-increased-safety-features-specifications-details-2025-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Maruti Brezza: नई मारुति ब्रेजा हुई लॉन्च, अब हर वेरिएंट में मिलेगा यह खास सेफ्टी फीचर, Nexon से होगी टक्क","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Maruti Brezza: नई मारुति ब्रेजा हुई लॉन्च, अब हर वेरिएंट में मिलेगा यह खास सेफ्टी फीचर, Nexon से होगी टक्क
Fri, 21 Feb 2025 12:09 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:09 PM IST
सार
Maruti Brezza Airbag Update: मौजूदा समय में मारुति ब्रेजा को चार वैरिएंट्स, LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus में बेचा जा रहा है। नया अपडेट कार के पेट्रोल मॉडल्स से साथ-साथ सीएनजी मॉडल्स पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मारुति ने अपनी बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा (Brezza) को अपडेटेड सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च कर दिया है। अब ब्रेजा के बेस मॉडल से लेकर टॉप मॉडल तक सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाएंगे। पहले ब्रेजा के एंट्री लेवल मॉडल्स में केवल दो एयरबैग मिलते थे। अपडेट के साथ मारुति ब्रेजा की कीमत में भी इजाफा कर दिया गया है।
मौजूदा समय में मारुति ब्रेजा को चार वैरिएंट्स, LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus में बेचा जा रहा है। नया अपडेट कार के पेट्रोल मॉडल्स से साथ-साथ सीएनजी मॉडल्स पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
मौजूदा समय में मारुति ब्रेजा को चार वैरिएंट्स, LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus में बेचा जा रहा है। नया अपडेट कार के पेट्रोल मॉडल्स से साथ-साथ सीएनजी मॉडल्स पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
Brezza में मिलते हैं कई सेफ्टी फीचर्स
Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ब्रेजा में 6 एयरबैग के अलावा, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, आईएसओफिक्स माउंट, रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और इम्पैक्ट सेंसिग डोर अनलॉक जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Brezza का इंजन
Maruti Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड K15C पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 101.64 bhp की अधिकतम पावर और 136.8 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। एसयूवी में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यह एसयूवी फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट में मैनुअल गियर बॉक्स के साथ भी आती है।
इन कारों से होगा मुकाबला
मारुति ब्रेजा
- फोटो : Maruti Suzuki
भारत में मारुति ब्रेजा का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन से होता है। हालांकि, सेफ्टी के मामले में मारुति ब्रेजा अब भी नेक्सन से एक कदम पीछे है। बताते चलें कि टाटा नेक्सन 5-स्टार GNCAP और 5-स्टार BNCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग के साथ आती है, जबकि मारुति ब्रेजा 4-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। नेक्सन के अलावा, ब्रेजा का मुकाबला Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Hyundai Venue जैसी कारों से है।