फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Hyundai Tucson SUV ready to hit the market ongoing testing in South Korea

नई Hyundai Tucson SUV बाजार में आने को तैयार, साउथ कोरिया में चल रही टेस्टिंग, जानिए फीचर्स

Sun, 10 May 2020 10:39 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 10 May 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
New Hyundai Tucson SUV ready to hit the market ongoing testing in South Korea
Hyundai Tucson SUV - फोटो : Social Media
Hyundai कंपनी अपनी नई जनरेशन कार Tucson SUV को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे घरेलू बाजार में अगस्त 2020 में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में भी प्रदर्शित किया गया था। वहीं अब इस नई Tucson SUV को साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसे अमेरिका व दूसरे अन्य वैश्विक बाजारों में अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। कंपनी  Tucson SUV के अलावा घरेलू बाजार में Kona और Santa Fe के फेसलिफ्ट मॉडल के लिए भी तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों को से पता चलता है कि इस नई Hyundai Tucson में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नई जनरेशन कार Tucson SUV में कंपनी सेंसुअल स्पोर्टिनेस डिजाइन कैस्कैडिंग फ्रंट ग्रिल, स्पिल्ट हेडलैंप क्लस्टर, स्लोपिंग रूफलाइन, स्वूपिंग हुड, शार्प क्रीज, डुअल-टोन डायमंड-कट एलॉय व्हील्स, वर्टिकल एग्जॉस्ट वेंट्स, पैनोरामिक सनरूफ और कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें भी ग्राहकों को कई बदलाव देखने के लिए मिलेंगे। इसमें नए हाई-एंड फीचर्स, ऑल-न्यू डैशबोर्ड, नई सीटें और काफी कुछ दिया जाएगा। इस कार में कुछ डिजाइन विजन T कॉन्सेप्ट से लिए जाएंगे। बता दें कि विजन T को 2019 लॉस एंजेलेस ऑटो सो में पेश किया गया था। कंपनी नई Tucson में रेगुलर ICE इंजन के अलावा हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ प्लग-इन-हाइब्रिड सिस्टम भी शामिल कर सकती है।  
विज्ञापन

इसके अलावा कंपनी Tuscon N पर भी काम कर रही है। Tuscon N की पावर 340 एचपी की होगी। इसमें 2.0 लीटर का BS6 डीजल और BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 185 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं इस एसयूवी का पेट्रोल इंजन 152 पीएस की पावर और 192 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed