ऑडी Q3: नई जनरेशन का पहला लुक आया सामने, अक्तूबर में होगी लॉन्च; देखें क्या-क्या हुए बदलाव?
भारत में आज ऑडी ने अपनी नई थर्ड-जनरेशन क्यू3 को बाजार में लॉन्च से पहले प्रदर्शित कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय खरीदारों को पहली बार नई कॉम्पैक्ट लग्जरी SUV को करीब से देखने का मौका मिला है। नई क्यू3 कर ग्लोबल डेब्यू पहले ही हो चुका है और भारत में इसे लोकल असेंबल किया जाएगा। आइए जानते हैं नई ऑडी क्यू3 में कौन-से नए फीचर्स दिए गए हैं और इसकी संभावित कीमत क्या होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑडी इंडिया ने भारत में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट लक्जरी एसयूवी थर्ड-जेनरेशन ऑडी क्यू3 का पहला फिजिकल लुक पेश कर दिया है। कंपनी इस नई जनरेशन एसयूवी को अक्तूबर 2026 की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च करेगी। भारत में स्थानीय रूप से असेंबल की जाने वाली यह एसयूवी ब्रांड की पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल लक्जरी एसयूवी का काम जारी रखेगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1 और मर्सिडीज-बेंज जीएलए जैसी कारों से हो सकता है।
पहले से ज्यादा बड़ी और दमदार दिखेगी नई क्यू3
थर्ड-जनरेशन क्यू3 को पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा एंगुलर और अग्रेसिव डिजाइन दिया गया है। इसकी लंबाई 4,531 मिमी, चौड़ाई 1,859 मिमी और ऊंचाई 1,623 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,681 मिमी है, जो पहले से लंबा है।
आकार बढ़ने से केबिन में ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है। साथ ही सड़क पर एसयूवी की मौजूदगी भी पहले से ज्यादा मजबूत नजर आती है।
सामने मिला नया डिजाइन
- इसी के साथ नई क्यू3 के फ्रंट में बड़े ऑडी ग्रिल के आसपास स्प्लिट एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ ब्रॉड हनीकॉम्ब पैटर्न वाला एयर इनटेक मिलता है।
- इसके साथ सिल्वर फिनिश वाली स्किड प्लेट दी गई है, जो एसयूवी के डिजाइन को ज्यादा रगेड लुक देती है।
- साइड प्रोफाइल में बॉडी-कलर्ड क्लैडिंग, डुअल-टोन अलॉय व्हील और रूफ रेल्स मिलते हैं। बेल्टलाइन के साथ एल-शेप का क्रोम एलिमेंट दिया गया है। वहीं ब्लैक ट्रिम रूफ को फ्लोटिंग अपीयरेंस देता है।
पीछे भी हुआ बड़ा बदलाव
इतना ही नहीं इसमें रियर में स्प्लिट एलईडी टेल-लैम्प्स दिए गए हैं, जिन्हें फुल-विड्थ लाइट बार से जोड़ा गया है। इसके बीच ऑडी लोगो को इल्युमिनेटेड ट्रीटमेंट दिया गया है। इसके अलावा रूफ स्पॉइलर, रेक्ड रियर विंडस्क्रीन और स्कल्प्टेड बंपर के साथ नीचे सिल्वर स्किड प्लेट मिलती है।
क्या केबिन में भी कोई बदलाव?
- नई क्यू3 में सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिलता है। भारत में प्रदर्शित मॉडल में ब्लैक डैशबोर्ड और बेज अपहोल्स्टरी के साथ नया लेयर्ड डैशबोर्ड लेआउट दिखाई दिया। केबिन में 12.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 11.9-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। स्टीयरिंग व्हील भी नया है। इसमें फोर-स्पोक डिजाइन के साथ राउंडेड-स्क्वायर शेप दी गई है।
- नई क्यू3 के केबिन में एक दिलचस्प बदलाव गियर सिलेक्टर को लेकर है। पुराने तरीके की तरह सेंटर कंसोल पर गियर सिलेक्टर देने के बजाय इसे स्टीयरिंग व्हील के पीछे स्टॉक पर शिफ्ट किया गया है।
- इससे फ्रंट सीटों के बीच सेंटर कंसोल में ज्यादा जगह मिलती है। हालांकि, इस नए कंट्रोल लेआउट को समझने और इस्तेमाल करने में शुरुआत में थोड़ा समय लग सकता है।
- सेंटर टनल में वायरलेस चार्जिंग पैड, स्टार्ट या स्टॉप बटन, मीडिया कंट्रोल डायल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कपहोल्डर्स दिए गए हैं।
फीचर्स में भी होगी लंबी लिस्ट
- नई Q3 में कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें Sonos ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स, एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं।
- SUV में 488 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल और परिवार के साथ ट्रैवल के लिए पर्याप्त जगह मिलने की उम्मीद है।
2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन रहेगा
- भारत आने वाली नई क्यू3 में 2.0-लीटर, फोर-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। यह इंजन 204 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की संभावना है।
- पावर चारों पहियों तक पहुंचाने के लिए ऑडी का क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलने की उम्मीद है और यह इंडिया-स्पेक मॉडल में स्टैंडर्ड हो सकता है।
- कंपनी के दावे के मुताबिक नई क्यू3 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 7.1 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी दावा की गई टॉप स्पीड 229 किमी/घंटा है। यानी नई क्यू3 सिर्फ डिजाइन और फीचर्स में ही नहीं, परफॉर्मेंस के मामले में भी मजबूत पैकेज पेश कर सकती है।
कब लॉन्च होगी?
- नई ऑडी क्यू3 को भारत में अक्तूबर 2026 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसे भारत में ही लोकल असेंबल किया जाएगा।
- कीमत की बात करें तो नई क्यू3 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये होने की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम कीमत लॉन्च के करीब ही सामने आएगी।