फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mercedes Benz C-Class 2022 Launch Date India Mercedes-Benz opens booking for New C-Class to make India debut on 10th May

Mercedes Benz C-Class 2022: ज्यादा लग्जरी फीचर्स के साथ नई मर्सिडीज सी-क्लास 10 मई को होगी लॉन्च, शुरू हुई बुकिंग

Thu, 14 Apr 2022 10:30 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 10:30 AM IST
सार

Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) भारतीय बाजार में अपनी नई कार 2022 C-Class (2022 सी-क्लास) को 10 मई को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Mercedes Benz C-Class 2022 Launch Date India Mercedes-Benz opens booking for New C-Class to make India debut on 10th May
Mercedes Benz C-Class 2022 - फोटो : Mercedes Benz

विस्तार

Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) भारतीय बाजार में अपनी नई कार 2022 C-Class (2022 सी-क्लास) को 10 मई को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। C-Class (सी-क्लास) में लग्जरी फीचर्स को बढ़ाया गया है जिससे यह E-Class (ई-क्लास) और टॉप-ऑफ-द-लाइन S-Class (एस-क्लास) के करीब पहुंचेगी। मर्सिडीज को उम्मीद है कि उसकी नई अपडेटेड सेडान को पहले से कहीं ज्यादा खरीदार मिलेंगे। 
विज्ञापन


बुकिंग शुरू
कंपनी ने नई 2022 Mercedes Benz C-Class के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। यह स्पेशल बुकिंग विंडो अभी सिर्फ मर्सिडीज-बेंज के मौजूदा ग्राहकों के लिए खुली है, जो 30 अप्रैल तक कार की बुकिंग करा सकते हैं। इसके बाद अन्य संभावित खरीदारों के लिए बुकिंग 1 मई से शुरू होगी। लेटेस्ट मर्सिडीज सी-क्लास के लिए बुकिंग राशि 50,000 रुपये है।
विज्ञापन


सेडान पोर्टफोलियो में अहम
Mercedes-Benz C-Class (मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास) A-Class Limousine (ए-क्लास लिमोसिन) से ऊपर पोजिशन की गई है। लेकिन कंपनी के सेडान पोर्टफोलियो में बेहद लोकप्रिय E-Class के तहत आती है। हाल के दिनों में, जर्मनों ने अपनी दोनों सेडान और एसयूवी की लोकप्रियता पर जोर दिया है और दोनों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की उम्मीदें
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा, "सी-क्लास हमारे पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण उत्पाद है और हमारी लक्जरी सेडान पेशकश को और भी मजबूत करेगा।" नया सी-क्लास अब डिजाइन, आराम और तकनीक की नई पेशकश के साथ एक नया बेंचमार्क बनाता है। नई एस-क्लास के करीब जाकर, यह बेबी एस-क्लास के रूप में इसकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा।"

Mercedes Benz C-Class 2022 Launch Date India Mercedes-Benz opens booking for New C-Class to make India debut on 10th May
Mercedes Benz C-Class 2022 - फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज सी-क्लास वैरिएंट्स
लॉन्चिंग के बाद, मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास तीन वैरिएंट्स - C200, C220d और टॉप-एंड C300d में उपलब्ध कराई जाएगी। यह मॉडल मर्सिडीज के 'रिटेल ऑफ द फ्यूचर' प्रोग्राम के तहत और साथ ही ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा।

मिल सकते हैं ये फीचर्स
पांचवीं पीढ़ी की सी-क्लास टेक्नोलॉजी और आराम के लिए ढेर सारे फीचर्स के साथ आने की संभावना है। इसका एक्सटीरियर पहले से ज्यादा बड़ा होगा जिससे सड़क पर इसकी काफी दमदार मौजूदगी होने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आने वाली सी-क्लास के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि यह एक बड़ी, हॉरिजंटल मेन डिस्प्ले स्क्रीन, नए डिजाइन के एयर वेंट, बेहतर कुशन वाली सीटों के साथ पूरी तरह से तैयार डैशबोर्ड लेआउट की पेशकश करेगी। साथ ही बाहर की तरफ स्लीक हेड लाइट यूनिट और एक नया अलॉय डिजाइन मिलेंगे। 

Mercedes Benz C-Class 2022 Launch Date India Mercedes-Benz opens booking for New C-Class to make India debut on 10th May
Mercedes Benz C-Class 2022 Air Vents - फोटो : Mercedes Benz
मुकाबला बढ़ा
हाल के दिनों में, Mercedes C-Class को अपने मुख्य प्रतिद्वंदी BMW 3-Series से कड़ी टक्कर मिल रही है।  3 Series Gran Limousine (3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन) के लॉन्च ने सेडान को 5 सीरीज के करीब ला दिया है। और यह कुछ ऐसा है जो मर्सिडीज भी लेटेस्ट सी-क्लास के साथ करने की उम्मीद कर रही है, ताकि 'बेबी एस' को लग्जरी सेडान सेगमेंट में कंपनी के अन्य ज्यादा महंगे मॉडल्स के करीब ले जाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed