देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से ब्रेजा सीएनजी को पेश कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ब्रेजा सीएनजी को कितने वैरिएंट में लाया गया है। इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कितना दमदार इंजन दिया गया है और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Maruti Breeza CNG: मारुति ने लॉन्च की नई ब्रेजा सीएनजी, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी
मारुति की ओर से ब्रेजा सीएनजी को पेश कर दिया गया है। कॉम्पैक्ट एसयूवी में पहली बार सीएनजी के विकल्प को ऑफर किया गया है। एसयूवी में कैसे फीचर्स हैं, किस कीमत पर इसे पेश किया गया है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आई सीएनजी ब्रेजा
मारुति की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। फैक्ट्री फिटेड सीएनजी के साथ आने वाली यह मारुति का 14वां उत्पाद है। इससे पहले ग्रैंड विटारा, डिजायर, स्विफ्ट सहित कुल 13 कारों में सीएनजी का विकल्प दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
कैसे हैं फीचर्स
सीएनजी ब्रेजा में भी पेट्रोल ब्रेजा की तरह ही कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एड्राइड ऑटो, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे कई फीचर्स जो पेट्रोल वैरिएंट में मिलते हैं उन्हें ऑफर किया गया है।
यह भी पढ़ें - New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान
कितना दमदार इंजन
सीएनजी ब्रेजा में भी कंपनी की ओर से उसी इंजन का उपयोग किया गया है जिसे पेट्रोल वर्जन में किया जाता है। ब्रेजा सीएनजी को इस इंजन से 87.8 पीएस और 121.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। वहीं पेट्रोल में चलाने पर इससे 100.6 पीएस और 136 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। कंपनी ने दावा किया है कि एक किलो सीएनजी में ब्रेजा को 25.51 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
अधिकारियों ने क्या कहा
मारुति के मार्केटिंग और सेल्स के सीईओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रेजा मारुति सुजुकी के लिए गेम चेंजर रही है। यह एक एसयूवी है जिसने डिजाइन और प्रदर्शन में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित किया है। हमें विश्वास है कि हॉट एंड टेकी ब्रेज़ा एस-सीएनजी संस्करण के साथ एक बार फिर से सेगमेंट में हलचल मचा देगी। यह टिकाऊ, सुरक्षित और उच्च प्रदर्शन की तलाश कर रहे लोगों के लिए सही विकल्प होगा। मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में एरिना पोर्टफोलियो के एस-सीएनजी वाहनों 24% हिस्सेदारी है। जिनमें एर्टिगा और वैगनआर जैसे मॉडल्स की बिक्री 57% और अन्य मॉडल्स का 41% योगदान है। इसके अलावा, सीएनजी के प्रसार के उद्देश्य से सरकार की पहल के साथ देश भर में लगातार सीएनजी पंप की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जिससे इनकी संख्या में भी आने वाले सालों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती