फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti invicto ready to launch tomorrow in india, know features and price

Maruti Invicto: मारुति की सबसे महंगी गाड़ी कल होगी लॉन्च, जानें कैसे मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत

Tue, 04 Jul 2023 12:39 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 04 Jul 2023 12:39 PM IST
सार

मारुति सुजुकी की सबसे महंगी गाड़ी कल भारतीय बाजार में लॉन्च हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की इस गाड़ी में किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Maruti invicto ready to launch tomorrow in india, know features and price
Maruti Suzuki Invicto - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

देश की प्रमुख कार निर्माता मारुति की ओर से पांच जुलाई को भारतीय बाजार में नई एमपीवी लॉन्च की जाएगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस एमपीवी में किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं और साथ ही इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है।
विज्ञापन

 
कल लॉन्च होगी इनविक्टो
भारतीय बाजार में पांच जुलाई को मारुति की सबसे महंगी और लग्जरी एमपीवी लॉन्च की जाएगी। कंपनी इस नई एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस एमपीवी के लिए 19 जून से बुकिंग भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैसे होंगे फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नई एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। इन फीचर्स में ADAS, ऑटोमन सीट्स, 9-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मेमोरी के साथ आने वाली पावर ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 18-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी मिल सकता है।


यह भी पढ़ें -  New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान
 
कितना दमदार इंजन
मारुति ने इस एमपीवी को टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इस एमपीवी को हाइब्रिड वर्जन में लाए। इस एमपीवी में दो लीटर पेट्रोल इंजन होगा जो दो कॉन्फिगरेशन, हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड में आएगा। नॉन-हाइब्रिड इंजन 171 बीएचपी की पावर और 205 न्यूटन मीटर का टॉर्क दे सकता है। इस एमपीवी को सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाएगा। जबकि एमपीवी में जो हाइब्रिड वर्जन होगा, उससे इसे 183 बीएचपी की पावर मिलेगी। साथ ही इसे ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
 
कितनी होगी कीमत
कंपनी ने अभी इस एमपीवी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपीवी को टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस की कीमत के आस-पास ही लाया जा सकता है। इनोवा हाईक्रॉस को 18.55 लाख रुपये से लेकर करीब 30 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ ऑफर किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी की ओर से इनविक्टो को भी इसी कीमत के आस-पास लाया जाएगा।


यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed