मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स को पेश किया गया। इस एसयूवी का बाजार में कई अन्य एसयूवी से होगा। लेकिन सबसे खास मुकाबला कंपनी की ही एक और एसयूवी ब्रेजा से भी इसका मुकाबला होगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कौन सी कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
कैसी है फ्रॉन्क्स
2 of 8
Maruti FRONX
- फोटो : अमर उजाला
मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में दो नई एसयूवी को पेश किया गया। इनमें से एक कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स भी है। इसे नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा और इसके कुल पांच वैरिएंट मिलेंगे जिनमें सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा प्लस, जेटा और एल्फा शामिल हैं। इसे सिंगल और ड्यूल पेंट स्कीम में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें - Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
दमदार है ब्रेजा
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मारुति की एरिना डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली ब्रेजा कई मायनों में बेहतर है। कुछ समय पहले ही इसे अपडेट दिया गया है। कंपनी इस एसयूवी को भी सिंगल और ड्यूल पेंट स्कीम के साथ पेश करती है। इसके कुल सात वैरिएंट आते हैं, जिनमें एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई एटी, जेडएक्सआई, जेडएक्सआई एटी, जेडएक्सआई प्लस और जेडएक्सआई प्लस एटी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
कितनी लंबी-चौड़ी हैं फ्रॉन्क्स और ब्रेजा
4 of 8
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
फ्रॉन्क्स की लंबाई 3995 एमएम है और इसकी चौड़ाई 1765 एमएम, ऊंचाई 1550 एमएम, व्हीलबेस 2520 एमएम है। इसका टर्निंग रेडियस 4.9 मीटर है। इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जबकि ब्रेजा भी 3995 एमएम लंबी है। ब्रेजा की चौड़ाई 1790 एमएम, ऊंचाई 1685 एमएम, व्हीलबेस 2500 एमएम है। इसका टर्निंग रेडियस 4.9 मीटर है। इसमें 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यानि कि फ्रॉन्क्स के मुकाबले ब्रेजा में ज्यादा बूट स्पेस मिलता है साथ ही ब्रेजा चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में भी फ्रॉन्क्स से बेहतर है।
यह भी पढ़ें - Auto Expo 2023: मारुति ब्रेजा सीएनजी को ऑटो एक्सपो में कंपनी ने किया शोकेस, जानें कब तक होगी लॉन्च
कितना दमदार है इंजन
5 of 8
मारुति ब्रेजा
- फोटो : Maruti Suzuki
फ्रॉन्क्स में कंपनी की ओर से इंजन के दो विकल्प मिलते हैं। इनमें एक लीटर टर्बो और दूसरा 1.2 लीटर का के सीरीज इंजन मिलता है। 1.2 लीटर के ड्यूल जेट वीवीटी इंजन से एसयूवी को 89.73 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है तो टर्बो इंजन से एसयूवी को 100.06 पीएस की पावर और 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
ब्रेजा में कंपनी की ओर से सिर्फ 1462 सीसी का हाइब्रिड इंजन ही मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 75.8 किलोवॉट की पावर के साथ 136.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़ें - Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में Maruti ने दिखाई नई एसयूवी Fronx, जानें क्या हैं खूबियां