{"_id":"62e4debbd231d64ccc3b6998","slug":"manohar-lal-khattar-haryana-chief-minister-approves-special-package-of-incentives-for-suzuki-motorcycles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suzuki Motorcycles: हरियाणा के सीएम ने सुजुकी मोटरसाइकिल्स के लिए प्रोत्साहन के विशेष पैकेज को दी मंजूरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Suzuki Motorcycles: हरियाणा के सीएम ने सुजुकी मोटरसाइकिल्स के लिए प्रोत्साहन के विशेष पैकेज को दी मंजूरी
Sat, 30 Jul 2022 01:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:30 PM IST
सार
हरियाणा सरकार की ओर से सुजुकी मोटरसाइकिलों को सोनीपत जिले के आईएमटी खरखोदा में एक नया प्लांट लगाने के लिए एक विशेष प्रोत्साहन पैकेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Suzuki Motorcycles (सुजुकी मोटरसाइकिल्स) को हरियाणा सरकार की ओर से सोनीपत जिले के आईएमटी खरखोदा में एक नया प्लांट लगाने के लिए एक विशेष प्रोत्साहन पैकेज दिया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को 67.62 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पैकेज को अनुमोदित किया। सुजुकी मोटरसाइकिलों को इस क्षेत्र में ज्यादा रोजगार पैदा करने के लिए प्रोत्साहन पैकेज दिया गया है। नए प्लांट से राज्य में लगभग 2,000 लोगों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
suzuki motorcycles
- फोटो : For Reference Only
प्रोत्साहन पैकेज प्रदान करते हुए, खट्टर ने कहा कि सुजुकी मोटरसाइकिल का नया प्लांट राज्य के ऑटो मैन्युफेक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा। हरियाणा में पहले से ही भारत के कुछ सबसे बड़े ऑटो निर्माताओं के प्लांट मौजूद है, जिसमें सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड भी शामिल है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई 14वीं हरियाणा उद्यम संवर्धन बोर्ड (एचईपीबी) की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, शिक्षा मंत्री कंवर पाल और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धनक भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई 14वीं हरियाणा उद्यम संवर्धन बोर्ड (एचईपीबी) की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, शिक्षा मंत्री कंवर पाल और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धनक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Motorcycles
- फोटो : For Reference Only
Suzuki Motorcycles का नया प्लांट राज्य में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश से लगाया जाएगा। सोनीपत के खरखोदा में 100 एकड़ जमीन में फैले इस प्लांट को हाल ही में राज्य सरकार द्वारा इस साल मई में दोपहिया निर्माता को जमीन आवंटित करने के बाद मंजूरी दी गई थी। यह प्लांट वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और राज्य राजमार्ग-18 से सटे दिल्ली-हरियाणा सीमा पर खरखोदा में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप में रणनीतिक रूप से स्थित है। दिल्ली से इसकी नजदीकी और गुरुग्राम के साथ कनेक्टिविटी के कारण, आईएमटी खरखोदा के राज्य में औद्योगिक विकास के लिए अगला बड़ा केंद्र होने की उम्मीद है।
Suzuki Intruder 250cc Cruiser Bike
- फोटो : Suzuki
सोनीपत में नया सुजुकी मोटरसाइकिल प्लांट गुरुग्राम के खेरकी दौला में मौजूद प्लांट के अलावा राज्य में कंपनी के दूसरे प्लांट के रूप में चालू होगा। इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 11 लाख दोपहिया वाहनों की है और इसने राज्य में 3500 से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार पैदा किया है। गुरुग्राम और मानेसर में दो प्लांट के अलावा आईएमटी खरखोदा हरियाणा में मारुति सुजुकी का तीसरे प्लांट भी होगा। आईएमटी खरखोदा में मारुति का तीसरा प्लांट 800 एकड़ में फैला है।
Access 125 and Burgman Street
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव, विजयेंद्र कुमार ने बैठक में कहा कि सुजुकी मोटरसाइकिल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन, जापान की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है, जो 'सुजुकी' ब्रांड के दोपहिया वाहनों का निर्माण और बिक्री करती है।