फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra Scorpio N Pickup Truck Teaser to debut on August 15 in this country

Mahindra Scorpio N Pickup Truck: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप 15 अगस्त को इस देश में होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

Mon, 31 Jul 2023 07:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Scorpio N Pickup Truck Teaser to debut on August 15 in this country
Mahindra Scorpio N Pickup Truck Teaser - फोटो : Mahindra
Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी आगामी 'ग्लोबल पिक अप विजन' कॉन्सेप्ट का टीजर जारी किया है। यह 15 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च होने वाली है। हालांकि वाहन निर्माता ने इसके डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसके महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप होने की संभावना है, जिसका कोडनेम Z121 है। पिकअप में एक आकर्षक फ्रंट ग्रिल और वर्टिकल स्टैक्ड टेललैंप्स के साथ-साथ ऑफ-रोड टायरों के साथ ब्लैक अलॉय व्हील्स, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ और बेड में लगे एक अतिरिक्त व्हील के जरिए लाइफस्टाइल पिकअप वाइब्स शोकेस होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बड़े लोड बेड को समायोजित करने के लिए, नए महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप ट्रक में इसके एसयूवी समकक्ष की तुलना में लंबा व्हीलबेस होगा। हालांकि इसके इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पिकअप ट्रे-बैक बेड ऑप्शन के साथ सिंगल और डबल-कैब बॉडी स्टाइल में आ सकता है।
विज्ञापन




अनुमान है कि नई स्कॉर्पियो एन पिकअप अपने एसयूवी समकक्ष के साथ पावरट्रेन साझा करेगी। एसयूवी वर्जन 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ आता है। टर्बो पेट्रोल इंजन 203bhp/370Nm (MT) और 380Nm (AT), और डीजल इंजन 132bhp/300Nm और 175bhp/370Nm (MT)/400Nm (AT) का पावर आउटपुट जेनरेट करता है। 2WD या 4WD ड्राइवट्रेन सिस्टम के विकल्प के साथ, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स उपलब्ध होने की संभावना है।

लॉन्च होने पर, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप का प्रॉडक्शन वर्जन Toyota Hilux (टोयोटा हिलक्स) और Isuzu V-Cross (इसुजु वी-क्रॉस) को टक्कर दे सकता है। हालांकि लॉन्च की समयसीमा और डिटेल्स का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके 2025 में किसी समय आने की उम्मीद है।

पिकअप के अलावा, महिंद्रा अगले 4-5 वर्षों में अपने इलेक्ट्रिक उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की भी योजना बना रही है। नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी दो सब-ब्रांड - XUV (XUV.e8, XUV.e9) और BE (BE.05, BE.07, और BE.09) के तहत आएंगी। महिंद्रा XUVe.8, XUV700 एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन, दिसंबर 2024 में शोरूम में आने वाली पहली प्रोडक्शन EV होने की उम्मीद है। पहला BE मॉडल अक्तूबर 2025 में आने वाला है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed