फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra delists Marazzo MPV from its official website Know Details

Mahindra Marazzo: महिंद्रा मराजो को ब्रांड की वेबसाइट से हटाया गया, क्या इस MPV का सफर हो गया है खत्म?

Thu, 04 Jul 2024 06:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 06:47 PM IST
सार

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से Marazzo (मराजो) MPV को हटा दिया है। जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस MPV को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Mahindra delists Marazzo MPV from its official website Know Details
Mahindra Marazzo MPV - फोटो : Mahindra

विस्तार

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से Marazzo (मराजो) MPV को हटा दिया है। जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) को बंद कर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक रूप से इसका एलान नहीं किया है। लेकिन पिछले एक साल की बिक्री संख्या को देखते हुए धीमी रफ्तार से बिकने वाला यह मॉडल बंद होने से ज्यादा दूर नहीं था। महिंद्रा ने पिछले छह महीनों में मराजो को दो अंकों में बेचा, जिसमें सबसे कम मई 2024 में सिर्फ 16 यूनिट रहीं। यह पिछले महीनों में औसतन 55-60 यूनिट्स से भी कम था।
विज्ञापन

2018 में हुई थी लॉन्च
महिंद्रा मराजो पहली बार 2018 में आई थी, जब कंपनी MPV सेगमेंट में उतर रही थी। हालांकि, अच्छी राइड क्वालिटी, दमदार डीजल इंजन और विशाल केबिन के बावजूद मराजो की बिक्री में कभी तेजी नहीं आई। मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बीच के अंतर को पाटने के लिए बनाई गई यह MPV कभी भी पारिवारिक खरीदारों या फ्लीट यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रही पिछड़ने की वजह
इसके अलावा, महिंद्रा के लिए रणनीति में बदलाव का मतलब था कि 2020 से वाहन निर्माता का न्यू जेनरेशन थार, XUV700, स्कॉर्पियो-एन, बोलेरो नियो जैसी एसयूवी के आने के साथ एसयूवी सेगमेंट पर फिर से ध्यान केंद्रित किया गया। इसने मराजो को कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में एक बेमेल बना दिया। महिंद्रा ने भी इतने वर्षों में मराजो को अपडेट करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया। जो इसकी धीमी बिक्री का एक और कारण था।
विज्ञापन

Marazzo की स्पेसिफिकेशंस और कीमत
बंद होने से पहले Mahindra Marazzo की कीमत 14.39 लाख रुपये से 16.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक थी। और यह सिर्फ डीजल ऑप्शन के साथ उपलब्ध थी। इसमें मिलने वाला 1.5-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन 121 bhp और 300 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। असल में, महिंद्रा ने 2023 में Thar में Marazzo का 1.5-लीटर डीजल इंजन लगाया और कम टैक्स ब्रैकेट और रियर-व्हील ड्राइव (RWD) कॉन्फिगरेशन को देखते हुए ऑफ-रोडर ने और भी ज्यादा संख्या में बिक्री की। ऐसे समय में जब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लोकप्रिय हो रहा था, Marazzo को सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया था। जिसने और भी खरीदारों ने इस मॉडल को पसंद करने से रोक दिया।

महिंद्रा की उत्पाद योजनाएं
महिंद्रा की भविष्य की उत्पाद योजनाओं में 2030 तक ICE और EV पावरट्रेन विकल्पों के साथ 27 मॉडल बाजार में लाना शामिल है। Marazzo ब्रांड की उत्पाद प्रेजेंटेशन का हिस्सा कभी नहीं था। जिसमें नई ICE रेंज, Born Electric ब्रांड और नया XUV सब-ब्रांड शामिल था। ऑटोमेकर इस साल अगस्त के आसपास Thar Armada (थार अरमाडा) 5-डोर को पेश करने के लिए तैयार है। जबकि XUV700 पर आधारित इलेक्ट्रिक वर्जन XUV.e8 को दिसंबर 2024 तक लॉन्च करने और अगले कैलेंडर वर्ष में बाजार में लाने की तैयारी है। महिंद्रा की उत्पाद योजनाओं के बारे में ज्यादा अपडेट जल्द ही उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed