{"_id":"65b9d172f619ed093305ca75","slug":"lane-departure-safety-feature-is-available-in-cars-know-how-it-provides-protection-from-accidents-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कारों में मिलता है लेन डिपार्चर सेफ्टी फीचर, जानें किस तरह देता है हादसों से सुरक्षा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कारों में मिलता है लेन डिपार्चर सेफ्टी फीचर, जानें किस तरह देता है हादसों से सुरक्षा
Thu, 01 Feb 2024 08:20 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 01 Feb 2024 08:20 AM IST
सार
सड़क हादसों को कम करने के लिए लगातार कारों में नए सेफ्टी फीचर्स दिए जा रहे हैं। इनमें से एक फीचर लेन डिपार्चर का है। इससे किस तरह सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में कारों को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स को जोड़ा जा रहा है। ऐसे ही एक फीचर लेन डिपार्चर को भी ऑफर किया जाता है। इस फीचर को किस तरह से ऑफर किया जाता है और यह किस तरह काम करता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है लेन डिपार्चर फीचर
लेन डिपार्चर फीचर एक ऐसा सेफ्टी फीचर है। जिसके कारण कार चलाते हुए ड्राइवर अपनी कार को सिर्फ अपनी लेन में ही रख पाते हैं। अगर गलती से ड्राइवर अपनी कार को दूसरी लेन में ले जाते हैं तो यह सिस्टम उसे अलर्ट करता है, जिससे कार को सही लेन में रखकर चलाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
इस सेफ्टी फीचर के साथ मिलता है लेन डिपार्चर
लेन डिपार्चर सेफ्टी फीचर को कारों में अलग से नहीं दिया जाता है। यह एडीएएस सेफ्टी फीचर के तहत ही कारों में दिया जाता है। इस फीचर का बेहतर उपयोग हाइवे और एक्सप्रेस वे पर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
किस तरह करता है काम
इस सेफ्टी फीचर में कार के अंदर पहले से लगाए गए कैमरे, सेंसर एकसाथ काम करते हैं और ड्राइवर को इस बात की जानकारी देते हैं कि कार अपनी लेन में ही चले। इस फीचर से लैस कारों को जब ऐसी सड़कों पर चलाया जाता है, जहां पर सड़क को बांटने के लिए सफेद या पीले रंग की लाइन होती हैं। तब यह सिस्टम अपना काम शुरू कर देता है। सड़क पर चलते हुए यह लाइनों को स्कैन करता है और जब भी कार किसी कारण से इन लाइनों के काफी करीब आ जाती है तो यह ड्राइवर को अलार्म के जरिए जानकारी देता है।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
मिलता है यह फायदा
कार में लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम होने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इससे सड़क हादसों को रोकने में मदद मिलती है। जब कार अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में जा रही होती है तो यह ड्राइवर को अलर्ट कर देता है जिससे अन्य वाहनों से टक्कर का खतरा कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा