इटली की सुपरकार बनाने वाली कंपनी लैम्बॉर्गिनी की कारों में अब दमदार इंजन नहीं मिलेंगे। कंपनी जल्द ही अपने दमदार इंजन को हमेशा के लिए बंद कर देगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस इंजन को बंद किया जा रहा है और आखिरी बार इन्हें किन कारों में उपयोग किया जाएगा।
बंद होगा यह इंजन
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की सुपरकारों में कंपनी वी12 जैसे बेहद दमदार इंजन को हमेशा के लिए बंद कर देगी। इस इंजन को बंद करने से पहले कंपनी दो कारों को इसके साथ पेश करेगी। जिनमें कई खास फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत
कंपनी ने कही यह बात
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी के सीईओ और अध्यक्ष स्टीफन विेंलमैन ने कहा कि वी12 इंजन हमारे इतिहास और हमारी बेहतरीन सफलता के स्तंभों में से एक है। जैसा कि हम अपनी कोर तौरी रणनीति के केंद्र में हाइब्रिड के एक नए युग को अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड वी12 की विदाई के लिए हम खास तरीका अपना रहे हैं जिनमें हम दो कारों में इस इंजन को आखिरी बार ऑफर करेंगे।
यह भी पढ़ें- Bentely Bentayga: बेंटले की नई बेंटायगा का हुआ भारत में डेब्यू, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत
बेहद खास है वी12 इंजन
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
कंपनी के लिए वी12 इंजन काफी खास रहा है। इस दमदार इंजन का उपयोग कंपनी ने अपनी कई कारों में किया है, जिनमें वेनिनो, रेवेंटन जैसी सुपरकारें शामिल हैं। ऐसे में सुपरकार में दमदार इंजन की चाहत रखने वालों के लिए यह झटके जैसा होगा।
यह भी पढ़ें- Ferrari Purosangue: फरारी की इस एसयूवी के लिए बंद हुई बुकिंग, जानें क्या है कारण, क्या है कीमत
इन कारों में आखिरी बार होगा उपयोग
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
कंपनी ने जानकारी दी है कि वी12 इंजन को आखिरी बार कंपनी की दो सुपरकारों में उपयोग किया जाएगा। इन कारों में से एक कूपे और दूसरी रोडस्टर होगी। कंपनी के मुताबिक इनवेंसिबल और ऑटेंटिका में वी12 इंजन को दिया जाएगा और इनकी सिर्फ कुछ ही यूनिट्स बनाई जाएंगी। इस इंजन के साथ आने वाली कारों की टॉप स्पीड 355 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। बेहद तेज चलने के लिए इन कारों को एवेंटाडोर वाले कॉर्बन फाइबर मोनोकॉक पर ही बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल