फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   KTM 390 adventure made in India will be launched in America

भारत में बनी KTM 390 Adventure अमेरिका में होने जा रही है लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Fri, 17 Apr 2020 12:29 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
KTM 390 adventure made in India will be launched in America
KTM 390 Adventure - फोटो : Social Media
केटीएम की नई बाइक केटीएम 390 एडवेंचर को मई में अमेरिका में लॉन्च किया जा रहा है। इस बाइक में कपनी ने कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। इनमें लीन सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, ऑफ-रोड एबीएस, केटीएम MyRide स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑप्शन टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और बाई-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर दिए हैं। इसके साथ ही इसमें समान 390 Duke वाली टीएफटी डिस्प्ले दी गई है। इसका इंजन बीएस6 मानकों के अनुरूप है। 
विज्ञापन

कंपनी ने अमेरिका में इसकी कीमत 6,199 डॉलर (करीब 4.75 लाख रुपये) रखी है। अमेरिका में केटीएम 390 ए़डवेंचर का मुकाबला बीएमडब्ल्यू 310 जीएस से होगा। बता दें कि अमेरिका में भी बीएमडब्ल्यू G310 जीएस से भारत में बनी केटीएम 390 एडवेंचर करीब 400 डॉलर महंगी है। जबकि भारत में 390 एडवेंचर की कीमत G310 जीएस से कम है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कपनी ने इसमें 170 एमएम अप फ्रंट और 177 एमएम का रियर में ट्रैवल सस्पेंशन दिया है। बाइक के फ्रंट व्हील पर ByBre के 320 एमएम रोटोर और रियर में एक 230 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें Knobby Metzeler टायर्स दिए हैं। जो कि स्टैंडर्ड मेटल बैशप्लेट के साथ आते हैं। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 200 एमएम का है।  
विज्ञापन

बाइक का इंजन 9000 आरपीएम पर 43 बीएचपी की पावर और 7000 आरपीएम पर 37 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके साथ ही KTM इसमें एक बाई-डायरेक्शन क्विक-शिफ्टर भी दे रही है जो कि स्टैंडर्ड फिटमेंट के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed