{"_id":"649e8c56d01f2b3eda089145","slug":"kia-release-teaser-of-seltos-facelift-before-launch-know-what-features-will-be-offered-in-new-seltos-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kia Seltos Facelift: लॉन्च से पहले किआ ने दिखाई सेल्टॉस फेसलिफ्ट की झलक, जानें क्या मिलेंगी खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia Seltos Facelift: लॉन्च से पहले किआ ने दिखाई सेल्टॉस फेसलिफ्ट की झलक, जानें क्या मिलेंगी खूबियां
Fri, 30 Jun 2023 02:02 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:02 PM IST
सार
किआ की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट का टीजर जारी किया गया है। जिसमें एसयूवी के फीचर्स और लुक्स को दिखाया गया है। इस एसयूवी में कैसे फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किआ की ओर से जल्द ही नई सेल्टॉस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से नया टीजर जारी किया गया है। जिसमें एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की जानकारी दी गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी नई सेल्टॉस में क्या फीचर्स दे सकती है।
विज्ञापन
जारी हुआ टीजर
किआ मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस फेसलिफ्ट को लॉन्च करने से पहले टीजर को जारी किया गया है। इस टीजर में एसयूवी के नए लुक के साथ ही कुछ फीचर्स की जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से सेल्टॉस के फेसलिफ्ट वर्जन को अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
कैसा है एक्सटीरियर
कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर जारी टीजर के मुताबिक सेल्टॉस फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के साथ फ्रंट ग्रिल को दिया गया है। साथ ही नई हेडलाइट्स, बंपर और स्क्डि प्लेट्स भी फेसलिफ्ट वर्जन में मिलेंगी। एसयूवी में टेललाइट्स को भी बदला गया है और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी इसमें ऑफर किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
कैसा है इंटीरियर
किआ ने सेल्टॉस फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए हैं। नई सेल्टॉस में बड़ी और बेहतर स्क्रीन दी गई है, जिसमें एक ओर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जबकि दूसरी ओर इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। एसयूवी में बेहतर ऑडियो सिस्टम दिया है और डैशबोर्ड में भी स्पीकर दिए गए हैं। स्टेयरिंग पर म्यूजिक और क्रूज कंट्रोल को दिया गया है। इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे की ओर डिजिटल और ऑटोमैटिक एसी दिया गया है। एसयूवी में ऑटो फोल्डेबल ओआरवीएम भी मिलते हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
किनसे है मुकाबला
भारतीय बाजार में किआ की ओर से सेल्टॉस को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में ह्यूंदै क्रेटा, एमजी हैक्टर, टाटा हैरियर, सफारी, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूुजर हाईराइडर जैसी एसयूवी आती हैं, जिनका किआ की फेसलिफ्ट सेल्टॉस का मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें - Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी