फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   JK Tyre Launches 4 New OTR Tyres at Excon 2021 JK Tyre expands its OTR range

JK Tyre: जेके टायर ने अपनी OTR रेंज को बढ़ाया, एक्सकोन 2021 में लॉन्च किए चार नए ओटीआर टायर

Tue, 17 May 2022 04:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 May 2022 04:19 PM IST
सार

देश की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी JK Tyre & Industries Ltd (जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) ने अपनी प्रोडक्ट रेंज का विस्तार करते हुए, मंगलवार को बेंगलुरु में आयोजित Excon 2021 (एक्सकोन 2021) के दौरान 4 नए टायरों को लॉन्च किया।

विज्ञापन
JK Tyre Launches 4 New OTR Tyres at Excon 2021 JK Tyre expands its OTR range
Mr. Srinivasu Allaphan, Director-Sales & Marketing, JK Tyre with Mr. VK Misra, Technical Director, JK Tyre & Industries at the launch of their new range of OTR tyres at Excon 2021 in Bangalore - फोटो : JK Tyre

विस्तार

देश की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी JK Tyre & Industries Ltd (जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) ने अपनी प्रोडक्ट रेंज का विस्तार करते हुए, मंगलवार को बेंगलुरु में आयोजित Excon 2021 (एक्सकोन 2021) के दौरान 4 नए टायरों को लॉन्च किया। एक्सकोन 2021 दक्षिण एशिया में निर्माण उपकरणों पर आधारित सबसे बड़ा आयोजन है।
विज्ञापन


पिछले सालों के दौरान जेके टायर ने भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक तकनीक वाले प्रॉडक्ट्स पेश किए हैं। अब कंपनी के मौजूदा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में चार नए प्रोडक्ट्स - 45/65-45 58PR VEM 63 L5 TL, 14.00-24 GTL चैम्प 16 PR G3 TT, 12.00-24 हार्ड रॉक चैम्पियन 20PR E4 TT और 16.00-25 VEM 045 44PR E3 TT को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

JK Tyre Launches 4 New OTR Tyres at Excon 2021 JK Tyre expands its OTR range
Mr. VK Misra, Technical Director, JK Tyre & Mr. Srinivasu Allaphan, Director-Sales & Marketing, JK Tyre at the inauguration of JK Tyre pavilion at Excon 2021 in Bangalore - फोटो : JK Tyre
इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, जेके टायर एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के टेकनिकल डायरेक्टर, वीके मिश्रा ने कहा, "जेके टायर में हमें खुशी है कि हम एक्सकोन 2021 के दौरान आधुनिक तकनीक पर आधारित प्रोडक्ट्स को पेश कर रहे हैं। हमारे प्रीमियम ओटीआर टायरों का नया कलेक्शन आधुनिक तकनीक का उपयोग कर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह बेहतर माइलेज दे और मुश्किल परिस्थितियों में भी बेहतरीन परफोर्मेंस दे। नए टायर ज्यादा टिकाऊ हैं, आसानी से कटते-फटते नहीं हैं। टायरों को ऐसे अवयव से बनाया गया है जो इन्हें शानदार स्थिरता और लम्बी सर्विस लाइफ देता है। हम आधुनिक डिजाइन के द्वारा टायर के परफोर्मेंस में सुधार लाते हैं। भारतीय टायर उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है। इस क्षेत्र में हमारे ज्ञान को दर्शाने एवं ऐसे समाधान उपलब्ध कराने के कई मौके हैं, जो हमारे उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतर सकें।" 

JK Tyre Launches 4 New OTR Tyres at Excon 2021 JK Tyre expands its OTR range
JK Tyre VEM 63 30 PS - फोटो : JK Tyre
नए टायरों में क्या है खास 
45/65-45 58PR VEM 63 L5 टायर एक प्रीमियम हैवी-ड्यूटी प्रोडक्ट है जिसे व्हील लोडर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह उत्कृष्ट केसिंग विश्वसनीयता के साथ अतिरिक्त भार वहन (लोड कैरिंग) क्षमता देता है।

VEM 63 के अलावा 14.00-24 GTL चैम्प 16 PR को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह परिचालन की मुश्किल परिस्थितियों में भी ज्यादा माइलेज देता है और लम्बा चलता है। इसे मोटर ग्रेडर और टैली हैण्डलर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

12.00-24 हार्ड रॉक चैम्पियन 20PR E4 एक हाई ट्रीड डेप्थ टायर है जो खानों में काम करने वाले टिप्पर ट्रकों को उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदान करता है। 

वहीं 16.00-25 VEM 045 44PR E3 TT को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आज के दौर के माइनिंग टिप्पर्स की जरूरत के अनुसार ज्यादा भार वहन कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed