फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Japanese automaker Nissan Motor Company CEO Makoto Uchida Resign Know Details

Nissan: जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान के सीईओ का इस्तीफा, कमजोर वित्तीय नतीजों के बाद बड़ा बदलाव

Tue, 11 Mar 2025 03:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Mar 2025 03:38 PM IST
सार

जापानी कार निर्माता Nissan Motor Co. (निसान मोटर कंपनी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) माकोटो उचिदा ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Japanese automaker Nissan Motor Company CEO Makoto Uchida Resign Know Details
Makoto Uchida, President and CEO of Nissan - फोटो : Nissan

विस्तार

जापानी कार निर्माता Nissan Motor Co. (निसान मोटर कंपनी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) माकोटो उचिदा ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। यह कदम कंपनी के खराब वित्तीय नतीजों के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन


कौन लेंगे उचिदा की जगह?
निसान ने मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि इवान एस्पिनोसा, जो फिलहाल कंपनी के चीफ प्लानिंग ऑफिसर हैं, अब उचिदा की जगह नए सीईओ का पद संभालेंगे।
विज्ञापन

उचिदा कब तक कंपनी से जुड़े रहेंगे?
हालांकि, उचिदा अभी कंपनी के निदेशक पद पर बने रहेंगे और यह स्थिति तब तक रहेगी जब तक निसान की जनरल शेयरहोल्डर्स मीटिंग नहीं हो जाती। उन्होंने हाल ही में यह संकेत भी दिया था कि वह नई लीडरशिप के लिए रास्ता तैयार करना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें- Panoramic Sunroof Cars: क्या आपको पैनोरमिक सनरूफ वाली बजट-फ्रेंडली कार की है तलाश, तो ये हैं टॉप-5 ऑप्शन

होंडा के साथ साझेदारी टूटने के बाद बढ़ी अटकलें
पिछले महीने, उचिदा ने जापानी प्रतिद्वंद्वी Honda Motor Co. (होंडा मोटर कंपनी) के साथ संयुक्त होल्डिंग कंपनी स्थापित करने की बातचीत को रोक दिया था। इस फैसले के बाद उनके भविष्य को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं।

उन्होंने कहा था कि शुरुआती बातचीत व्यावसायिक साझेदारी पर थी। लेकिन बाद में इसकी दिशा बदलकर निसान को होंडा की सहायक कंपनी बनाने की ओर चली गई, जिसे उन्होंने अस्वीकार्य बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) और अन्य रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर दोनों कंपनियों के बीच रणनीतिक साझेदारी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Dark Edition Cars: क्या आपको काली कारें पसंद हैं? तो ये हैं ब्लैक एडिशन वाली सबसे किफायती कारें
विज्ञापन

निसान को भारी घाटे का अनुमान
निसान ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 80 अरब येन (करीब 540 मिलियन डॉलर) के नुकसान का अनुमान लगाया है। यह नुकसान मार्च के आखिर तक के वित्तीय आंकड़ों में दिखाई देगा। 

यह भी पढ़ें- Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली सरकार का वर्ष 2027 तक 95 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने का लक्ष्य, जानें डिटेल्स

क्या आगे बदलेगी निसान की रणनीति?
नए सीईओ के आने के बाद निसान की रणनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी को उम्मीद है कि नई लीडरशिप के तहत वह बेहतर वित्तीय प्रदर्शन कर पाएगी और अपनी बाजार स्थिति मजबूत कर सकेगी। 

यह भी पढ़ें- Nissan: कारों और लोगों से भरी सड़कों पर निसान ने बिना ड्राइवर वाली गाड़ियों का किया परीक्षण, जानें डिटेल्स 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed