{"_id":"661001d51d09bd3679040452","slug":"is-china-making-flying-cars-world-s-largest-electric-vehicle-market-2024-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Flying Cars: ईवी क्षेत्र में बनाया दबदबा, चीन की निगाहें हैं अब उड़ने वाली कारों पर, देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Flying Cars: ईवी क्षेत्र में बनाया दबदबा, चीन की निगाहें हैं अब उड़ने वाली कारों पर, देखें वीडियो
Sat, 06 Apr 2024 05:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:15 PM IST
सार
चीन दुनिया का सबसे बड़ा वाहन बाजार है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन बाजार भी है। और संभावना है कि तेजी से विकसित हो रही फ्लाइंग कारों की दुनिया में भी यह देश बढ़त ले सकता है। जानें कैसे।
विज्ञापन
AirCar Flying Cars
- फोटो : Klein Vision
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Flying Cars: चीन दुनिया का सबसे बड़ा वाहन बाजार है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन बाजार भी है। और संभावना है कि तेजी से विकसित हो रही फ्लाइंग कारों की दुनिया में भी यह देश बढ़त ले सकता है। चीन की कई कंपनियां फ्लाइंग कारों के मॉडल विकसित करने या उस टेक्नोलॉजी (तकनीक) को हासिल करने पर काम कर रही हैं जो पर्सनल मोबिलिटी (व्यक्तिगत परिवहन) के क्षेत्र में उड़ने वाली कारों के सपने को साकार करेगी।
विज्ञापन
AirCar, Flying Cars
- फोटो : Klein Vision
तैयार हुई एक नई फ्लाइंग कार
अभी चर्चा में, कांगझोउ स्थित कंपनी हेबई जियानक्सिन फ्लाइंग कार टेक्नोलॉजी है जिसने हाल ही में एक फ्लाइंग कार AirCar (एयरकार) के निर्माण के लिए विशेष अधिकार खरीद लिए हैं। AirCar ने 2020 में सफलतापूर्वक अपनी पहली परीक्षण उड़ान भरी थी और 2021 में एक शहर से दूसरे शहर (इंटरसिटी) उड़ान भी पूरी की थी। स्लोवाकिया की कंपनी क्लेन विजन द्वारा विकसित, AirCar अब उस आधार के रूप में काम करेगा, जिस पर हेबई जियानक्सिन फ्लाइंग कार टेक्नोलॉजी अपने खुद के वर्जन की फ्लाइंग कारों को विकसित करेगी। मीडिया रिपोर्ट अनुसार, इनका इस्तेमाल चीनी क्षेत्र के भीतर पूर्व-निर्धारित क्षेत्रों में उड़ानों के लिए किया जाएगा।

इस फ्लाइ कार की खूबियां
क्लेन विजन की AirCar जमीन पर और हवा में दोनों तरह से काम करने में सक्षम है। इसकी साइज पारंपरिक वाहन के समान है और इसमें बीएमडब्ल्यू का इंजन दिया गया है। लेकिन फ्लाइंग मशीन में बदलने में इसे सिर्फ 120 सेकंड लगते हैं। जो 8,200 फीट की ऊंचाई पर 1,000 किलोमीटर की हवाई दूरी तय कर सकती है। यह उड़ान के दौरान युद्धाभ्यास करने में भी पूरी तरह सक्षम है। हालांकि इसके लिए रनवे की जरूरत होगी और यह सीधे ऊपर उठने और नीचे उतरने में सक्षम नहीं है।

फ्लाइंग कारों का चीनी सपना ले रहा है उड़ान
हालांकि, हेबई जियानक्सिन फ्लाइंग कार टेक्नोलॉजी के पास अब चीन में एक अज्ञात क्षेत्र के अंदर AirCar विमान बनाने के विशेष अधिकार हैं। लेकिन यहां प्रतिद्वंद्वी कंपनियों द्वारा भी उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं।
ऑटोफ्लाइट नामक एक चीनी कंपनी ने यात्रियों को ले जाने में सक्षम एक ड्रोन का परीक्षण किया। ड्रोन को शेन्जेन और झुहाई के बीच उड़ाया गया और इसने 20 मिनट में दूरी पूरी कर ली। सड़क मार्ग से इन दोनों चीनी शहरों के बीच की दूरी तय करने में लगभग तीन घंटे लग जाते।

ज्यादा दूर नहीं है यह सपना
फिर एक और कंपनी है eHang (ईहैंग)। इसे देश के अधिकारियों से बैटरी से चलने वाली फ्लाइंग टैक्सी के लिए सुरक्षा प्रमाणपत्र मिल गया है।
ये सभी विकास बताते हैं कि चीन में और दुनिया भर में फ्लाइंग कारों के लिए आसमान छूने का रास्ता खोलने की क्षमता है। विशेषज्ञ और उद्योग के जानकार बताते हैं कि फ्लाइंग कारें भविष्य हैं। और सिर्फ दो बड़े सवाल हैं जिनका अभी जवाब मिलना बाकी है। पहला, कैसे इन मोबिलिटी ऑप्शन को ज्यादा लागत प्रभावी बनाया जाए। और दूसरा, इसके लिए किन नियमों और सहायक बुनियादी ढांचे की जरूरत होगी।