फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If your car breaks down while traveling at sea, how to stay safe, know the complete details

Car Tips: सर्दियों में सफर के दौरान कार हो जाए खराब तो किस तरह रहें सुरक्षित, जानें पूरी डिटेल

Fri, 02 Feb 2024 02:57 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 02 Feb 2024 02:57 PM IST
सार

सर्दियों के समय में अक्सर बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों पर घूमने जाते हैं। ऐसे में अगर किसी कारण से कार खराब हो जाए तो किस तरह सुरक्षित रहा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If your car breaks down while traveling at sea, how to stay safe, know the complete details
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर भारत के राज्यों में अभी भी तापमान काफी कम है। इसके साथ ही ठंड और धुंध भी पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है। ऐसे में कई लोग घूमने के लिए कार से जाते हैं। लेकिन अगर कार खराब हो जाए तो फिर किस तरह से सुरक्षित रहा जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त टायर है जरूरी
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह कार में स्पेयर टायर नहीं रखते और कुछ कारों में टायर होता है लेकिन उसकी स्थिति काफी खराब होती है। अगर बीच सफर टायर पंचर होने पर फंस जाएं तो फिर खराब या बिना स्पेयर टायर के काफी परेशानी होती है। इसलिए लंबे सफर पर निकलने से पहले हमेशा कार में स्पेयर टायर रखना चाहिए। अगर टायर है तो उसे पूरी तरह से फिट करवा लेना समझदारी होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से बाहर न करें टूल्स
कार में स्पेयर टायर होने के साथ ही जैक व्हील रेंच आदि टूल्स होना भी काफी जरूरी होता है। अगर टायर बदलने की स्थिति आ जाए और टायर हो लेकिन उसे बदलने के लिए उपयोग होने वाले टूल्स ना हों तो भी परेशानी होती है। इसलिए हमेशा टूल्स को कार में रखना चाहिए।


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

टॉर्च भी है जरूरी
सर्दियों के मौसम में दिन ढलने के बाद कम लोग ही सड़कों पर निकलते हैं। अगर सर्दियों में शाम होने के समय आपकी कार खराब हो जाती है और रिफलेक्टिव ट्राएंगल के साथ ही आप टॉर्च रखते हैं तो काम आसान हो जाता है। कार को ठीक करवाने के लिए मेकैनिक को भी रोशनी की जरूरत पड़ती है ऐसे में अगर आपके साथ टॉर्च होगी तो मेकैनिक के साथ ही आपको भी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

खाने का सामान भी रखें साथ
लंबे सफर के दौरान कई बार कार खराब होने पर उसी जगह मदद के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आपके साथ और यात्री भी हैं तो भूख प्यास लगने पर स्थिति और खराब हो जाती है। इसलिए सफर के समय अतिरिक्त खाना साथ रखने से ऐसे समय में काफी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed