{"_id":"64f02194cac778f35505c276","slug":"if-you-want-more-range-from-your-electric-car-then-keep-these-five-things-in-mind-know-details-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Car Range: अपनी इलेक्ट्रिक कार से चाहते हैं ज्यादा रेंज, तो ध्यान रखें यह पांच बातें, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Car Range: अपनी इलेक्ट्रिक कार से चाहते हैं ज्यादा रेंज, तो ध्यान रखें यह पांच बातें, जानें डिटेल
Thu, 31 Aug 2023 01:48 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:48 PM IST
सार
अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कार है और उसमें आपको ज्यादा रेंज नहीं मिल पा रही है। तो किस तरह से ज्यादा रेंज पाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : tata motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। कई प्रमुख कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक कारों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी कार की रेंज कम है तो किन बातों का ध्यान रखते हुए आप अपनी कार से ज्यादा रेंज पा सकते हैं।
विज्ञापन
स्पीड का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक कारों में आम कारों की तरह इंजन और क्लच नहीं होता। इसलिए यह कार सामान्य कार के मुकाबले ज्यादा तेजी से और बिना आवाज किए चलती हैं। इसलिए जब भी आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को चलाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि एक्सीलेरेटर को तेजी से ना दबाएं। ऐसा करने से कार की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन
टायर का भी रखें ध्यान
अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार से आपको कम रेंज मिल रही है। तो कार के टायर्स को भी जरूर चेक करें। ऐसा हो सकता है कि टायर में हवा का प्रैशर कम हो। जिसके कारण कार को चलते समय ज्यादा ऊर्जा की जरुरत पड़ रही हो।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
रीजनरेटिव फीचर का उपयोग करें
कई इलेक्ट्रिक कारों में रीजनरेटिव तकनीक को दिया जाता है। जिसमें कई स्तर भी मिलते हैं। आप अपनी ड्राइविंग के मुताबिक इस तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। रीजनरेटिव तकनीक के कारण इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को कुछ किलोमीटर तक आसानी से बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
चुनें सही रास्ता
जब भी आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को चलाएं तो हमेशा ऐसे रास्ते को चुनें, जिससे आपको मंजिल तक पहुंचने में कम समय लगे। साथ ही उस रास्ते पर कम से कम ट्रैफिक हो। इसके लिए आप अपनी कार में मैप का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से आप कार की बैटरी को बचा सकते हैं और ज्यादा दूरी तय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
जरूरी सामान रखें
कुछ लोग अपनी कार में गैर जरूरी सामान भी रख लेते हैं और उसे बिना निकाले ही लंबे समय तक कार को चलाते हैं। ऐसा करने से कार में बिना वजह ज्यादा सामान रखने से वजन बढ़ता है और इससे इलेक्ट्रिक कार की रेंज भी कम होती है।
यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी