फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Ride In Winters: ठंड में बाइक से जाने पर करें यह काम, धुंध और ठंड में रहेंगे सुरक्षित

Mon, 26 Dec 2022 12:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 26 Dec 2022 12:32 PM IST
सार

सर्दियों में बाइक या स्कूटर से अगर सफर करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखने पर आसानी से ठंड और धुंध से सुरक्षित रह सकते हैं। किन चीजों का ध्यान रखा जाए, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you ride your bike during winters then take these precautions and you will be safe in fog and cold
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

ठंड के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान काफी कम हो गया है। कई राज्यों में धुंध के कारण भी सड़कों पर वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। अगर आप भी इस मौसम में बाइक या स्कूटर से सफर करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखने पर ठंड और धुंध से आसानी से सुरक्षित रहा जा सकता है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रखते हुए ठंड और धुंध के मौसम में आसानी से दो पहिया वाहन पर सफर किया जा सकता है।

खुद को करें ऐसे तैयार

If you ride your bike during winters then take these precautions and you will be safe in fog and cold
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ठंड के मौसम में कार चालक और सह यात्री कार के अंदर बंद होते हैं और कार में हीटर, ब्लोअर आदि से खुद को गर्म रख सकते हैं। लेकिन बाइक या स्कूटर से चलने पर चारों ओर खुला होता है। ऐसे में ठंड और हवा भी काफी तेज लगती है, सााि ही धुंध से परेशानी और बढ़ जाती है। इसलिए बाइक और स्कूटर से इस मौसम में बाहर निकलने से पहले तीन से चार लेयर में गर्म कपड़े और जैकेट पहनें। पैंट या जींस पहनने से पहले बॉडी वॉर्मन को पहनें। गर्म मोजे और अच्छी क्वालिटी के जूते पहनें। ग्लव्स और गले के लिए मफलर के साथ सिर और मुंह को ढंकने के लिए मास्क पहनना सही रहता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

लो बीम पर चलाएं बाइक

If you ride your bike during winters then take these precautions and you will be safe in fog and cold
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों के मौसम में जब धुंध हो तो कभी-भी वाहन को हाई बीम पर नहीं चलाना चाहिए। हाई बीम पर वाहन चलाने से लाइट धुंध में गायब हो जाती है जिससे सड़क पर विजिबिलिटी खत्म हो जाती है। सामने से आ रहे वाहन को भी आपकी मौजूदगी की जानकारी नहीं मिल पाती। इसलिए हमेशा लो बीम पर वाहन को चलाना बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीएस होता है अहम

If you ride your bike during winters then take these precautions and you will be safe in fog and cold
बाइक में एबीएस - फोटो : सोशल मीडिया
कार की तरह बाइक में भी एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर को ऑफर किया जाता है। बारिश और सर्दियों के मौसम में यह काफी काम आता है। सर्दियों के मौसम में नमी के कारण सड़क गीली हो जाती है। जिससे तेज ब्रेक लगाने पर बाइक के फिसलने का खतरा भी होता है। ऐसे में एबीएस वाले वाहन का उपयोग करने पर बाइक फिसलती नहीं है जिससे ड्राइवर और सहयात्री सुरक्षित रहते हैं।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
विज्ञापन

रिफलैक्टिव टेप का उपयोग करें

If you ride your bike during winters then take these precautions and you will be safe in fog and cold
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक में कार की तरह दो बैक लाइट नहीं होती। बाइक या स्कूटर की टेल लाइट भी सिंगल और छोटी होती है। जिससे धुंध के समय उसे दूर से देख पाना मुश्किल होता है। ऐसे में बाइक या स्कूटर के पीछे रिफलैक्टिव टेप का उपयोग करें। इससे धुंध के दौरान पीछे से आ रहे वाहन की लाइट पड़ेगी तो वह चमकने लगता है जिससे आपकी मौजूदगी का अंदाजा हो जाता है और आप सुरक्षित रह पाते हैं। बाइक या स्कूटर पर लगाने के साथ ही आजकल बाजार में ऐसी जैकेट्स भी मिलती हैं जो लाइट पड़ने पर चमकती हैं। सर्दियों में ऐसी जैकेट, जूते का भी उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed