Car Care Tips: बरसात के मौसम में चूहों से कैसे सुरक्षित रखें कार, गांठ बांध लीजिए ये टिप्स
मानसून की बारिश में अक्सर चूहे सुरक्षित स्थान तलाशते हैं। ऐसे में कार में छिपना एक अच्छा विकल्प होता है, मगर चूहे एक बार कार में घुस गए तो इलेक्ट्रिकल नुकसान कर सकते हैं। जानिए कार को चूहों से कैसे सुरक्षित रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के ज्यादातर हिस्से में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। बरसात के मौसम में कार का ख्याल रखना वैसे ही काफी मुश्किल काम होता है। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि बारिश के दौरान अक्सर चूहे छुपने के लिए कार के अंदर पहुंच जाते हैं। ऐसे में चूहे कार को नुकसान पहुंचा सकते है। आगे जानिए किस तरह से चूहों से कार को सुरक्षित रखा जा सकता है।
खाने-पीने का सामान न छोड़ें
अक्सर देखा गया है कि लोग कार में कुछ खाने-पीने के बाद बचा हुआ सामान कार में ही छोड़ देते है। अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है, वरना एक बार चूहे खाने की खुशबू सूंघकर कार में घुस गए तो फिर गाड़ी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते है। ऐसे में कार के इंटीरियर को साफ रखें।
अंधेरे वाली जगह पर पार्क न करें कार
कई वाहन चालक कार को अंधेरे वाली जगह पर खड़ी कर देते हैं। मानसून के दौरान चूहे बिल्ली से बचने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर छुप जाते हैं। ऐसे में चूहे कार के इंजन में जा सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि कार को किसी रोशनी वाली जगह पर ही पार्क करें, ताकि कार चूहों से सुरक्षित रहें।
तंबाकू की गंध कारगर
अगर आपको मानसून के दौरान अपनी कार को चूहों से सुरक्षित रखना है तो कार के इंटीरियर और इंजन में तंबाकू के पत्ते रख सकते हैं। तंबाकू की गंध से चूहे कार की आकर्षित नहीं होंगे और कार सुरक्षित रहेगी। काफी लोग कार को चूहों से बचाने के लिए इस उपाय को अपनाते हैं।
प्रतिरोधक स्प्रे का इस्तेमाल
बारिश के दौरान चूहे कार से दूर रहें, इसके लिए प्रतिरोधक स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्प्रे को कार के इंटीरियर और इंजन में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी गंध से चूहों को परेशानी हो सकती है और वे कार के अंदर नहीं आएंगे।