केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डीजल इंजन के वाहनों से प्रदूषण को लेकर पहले कहा था कि वे वित्त मंत्री से अनुरोध करेंगे कि डीजल इंजन से चलने वाले वाहनों पर अतिरिक्त 10 फीसदी जीएसटी को लगाया जाए। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। इस खबर में हम आपको यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर भविष्य में कभी डीजल इंजन वाले वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जाता है, तो मौजूदा दरों के हिसाब से डीजल कारों को खरीदना कितना महंगा हो सकता है?
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा था?
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर देश में डीजल इंजन का उपयोग कम नहीं होता तो वे वित्त मंत्री से अनुरोध करेंगे कि डीजल इंजन से चलने वाले वाहनों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए।
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
शुरू हुई चर्चा
केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि पहले से ही महंगी होती गाड़ियों में अगर अतिरिक्त 10 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा, तो इनकी कीमत कितनी बढ़ सकती है। साथ ही किस सेगमेंट की गाड़ियों पर इसका कितना असर होगा।
4 of 8
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
10 लाख तक की डीजल गाड़ियां होंगी इतनी महंगी
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट अमित खरे के मुताबिक, अगर सरकार की ओर से अगर इस तरह का फैसला किया जाता है तो इससे 10 लाख रुपये तक मिलने वाली डीजल गाड़ियों की कीमत में करीब एक लाख रुपये तक बढ़ जाएंगे। मौजूदा समय में इस सेगमेंट में पेट्रोल के मुकाबले डीजल कार करीब पौने दो लाख रुपये ऑन रोड कंडीशन में महंगी है।
5 of 8
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
10 से लाख 20 लाख रुपये
अगर 10 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक की गाड़ियों की मांग भारत में काफी ज्यादा है। अगर सरकार डीजल इंजन वाली गाड़ियों की कीमत में अतिरिक्त टैक्स जोड़ती है तो इस रेंज में करीब 1.5 लाख रुपये तक का फर्क आ सकता है।