फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Honda Activa 7G Scooter Launch Soon In India Teaser Released News in Hindi

Honda Activa 7G: होंडा एक्टिवा के न्यू-जेनरेशन मॉडल का टीजर हुआ जारी, जल्द होगा लॉन्च

Tue, 09 Aug 2022 06:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Aug 2022 06:37 PM IST
सार

दोपहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) एक नया स्कूटर लॉन्च करने के लिए तैयार है। एचएमएसआई ने मंगलवार को एक टीजर जारी किया है, जो दिखने में होंडा एक्टिवा का न्यू जेनरेशन मॉडल लगता है।

विज्ञापन
New Honda Activa 7G Scooter Launch Soon In India Teaser Released News in Hindi
Honda Scooter - फोटो : Honda Motorcycle

विस्तार

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने  हाल ही में देश में नई CB300F मोटरसाइकिल लॉन्च की है। जिसके बाद कंपनी एक नया स्कूटर लॉन्च करने के लिए तैयार है। एचएमएसआई ने मंगलवार को एक स्कूटर के फ्रंट हिस्से का टीजर जारी किया है, जो दिखने में Honda Activa (होंडा एक्टिवा) का न्यू जेनरेशन मॉडल लगता है। निर्माता ने मॉडल के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। इसने सिर्फ इतना कहा कि नया स्कूटर 'किसी भी अन्य की तुलना में स्टाइल के पैमाने को ऊंचा करेगा।'
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया स्कूटर Honda Activa 7G मॉडल हो सकता है। एक्टिवा 7जी स्कूटर दोपहिया निर्माता की ओर से सबसे बेसब्री से प्रतीक्षित मॉडलों में से एक है क्योंकि दो साल पहले 6जी मॉडल पेश किया गया था। एक्टिवा इस समय भारत में दोपहिया निर्माता का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। होंडा 2020 से भारत में एक्टिवा 6जी मॉडल बेचती है। इसके अलावा कंपनी होंडा एक्टिवा 125, ग्राजिया 125 और डियो जैसे अन्य मॉडलों की भी बिक्री करती है। 
विज्ञापन

New Honda Activa 7G Scooter Launch Soon In India Teaser Released News in Hindi
Honda Activa 6G - फोटो : For Reference Only
होंडा का नया स्कूटर, जिसके एक्टिवा 7जी होने की उम्मीद है, तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है जिसमें स्टैंडर्ड, स्पोर्ट्स और नॉर्मल शामिल हैं। यह उम्मीद की जाती है कि यह अपने आजमाए हुए और परीक्षण किए गए 110cc फैन कूल्ड 4-स्ट्रोक इंजन को बरकरार रखेगी। इंजन 7.68 bhp की अधिकतम पावर और 8.79 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह भी उम्मीद की जाती है कि एक्टिवा 6 जी मॉडल की तुलना में न्यू जेनरेशन मॉडल में अन्य फीचर्स के साथ एलईडी हेडलाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल को भी अपडेट किया जाएगा।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आगामी स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। अगर यह एक्टिवा मॉडल है तो, टीजर तस्वीर से डिजाइन में हुए किसी भी बदलाव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। दोपहिया वाहन निर्माता ने कोई लॉन्च टाइमलाइन भी साझा नहीं की है। लेकिन त्योहारी सीजन से पहले इसके लॉन्चिंग की उम्मीद है। 

New Honda Activa 7G Scooter Launch Soon In India Teaser Released News in Hindi
Honda CB300F - फोटो : Honda Motorcycle
इससे पहले सोमवार को, होंडा ने CB300F मोटरसाइकिल को 2.26 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया। मोटरसाइकिल 293cc, 4-वाल्व SOHC इंजन के साथ एडवांस्ड ऑयल-कूल्ड टेक्नोलॉजी के साथ-साथ 10 नए पेटेंट एप्लिकेशंस द्वारा संचालित है। इसमें एक शानदार सवारी के लिए ऑप्टिमम गियर रेशियों के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed