{"_id":"621e3f2c75b0cf2fce751e5f","slug":"honda-and-hindustan-petroleum-corporation-limited-hpcl-announce-partnership-for-establishing-battery-swapping-stations-at-retail-outlets-across-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV: होंडा ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ की साझेदारी, देश भर में खोलेगी बैटरी स्वैपिंग सर्विस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: होंडा ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ की साझेदारी, देश भर में खोलेगी बैटरी स्वैपिंग सर्विस
Tue, 01 Mar 2022 09:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:13 PM IST
सार
बैटरी शेयरिंग सर्विस के लिए होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड की नई सब्सिडरी होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और महारत्न तेल एवं गैस सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में साझेदारी की है।
विज्ञापन
2022 Honda CB300R
- फोटो : Honda Motorcycle
विस्तार
बैटरी शेयरिंग सर्विस के लिए होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड की नई सब्सिडरी Honda Power Pack Energy India Private Limited (होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) और महारत्न तेल एवं गैस सार्वजनिक उपक्रम Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में साझेदारी तथा देश भर के प्रमुख शहरों में एचपीसीएल के रीटेल आउटलेट्स पर बैटरी शेयरिंग सर्विस उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन एवं कमर्शियल समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस के साथ होंडा ने बैटरी शेयरिंग सर्विस के क्षेत्र में अपनी शुरूआत की और एचपीसीएल को भी अपने पार्टनर के रूप में चुना है।
बैटरी स्वैपिंग के कई फायदे
होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड जापान ने अक्तूबर 2021 में अपनी नई सब्सिडरी होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया के जरिए इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर के साथ भारत में बैटरी शेयरिंग सर्विस शुरू करने की योजनाओं का एलान किया था। होंडा की बैटरी शेयरिंग सर्विस के साथ रिक्शा चालक चुनिंदा शहरों में स्थापित नजदीकी बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों पर रूककर अपनी डिस्चार्ज बैटरी (होंडा मोबाइल पावर पैक ई) को एक फुल चार्ज बैटरी से बदल सकेंगे। इस सर्विस के इस्तेमाल से चालक के लिए वाहन खरीदने की शुरूआती लागत बहुत कम हो जाएगी, साथ ही उसे वाहन की बैटरी खत्म होने की चिंता भी नहीं सताएगी। इसके अलावा बैटरी को चार्ज करने के दौरान उन्हें काम के अवसर खोने की चिंता भी नहीं रहेगी।
बैटरी ऐज अ सर्विस योजना
होंडा ने 2022 के पहले उत्तरार्ध में बेंगलुरू शहर में कमर्शियल बिजनेस Battery as a Service (बैटरी ऐज अ सर्विस) (BaaS) शुरू करने की योजना भी बनाई है। होंडा मुख्य लोकेशन जैसे एचपीसीएल के रीटेल आउटलेट्स पर बैटरी स्वैप स्टेशनों का मजबूत नेटवर्क स्थापित करेगी। इस सर्विस को बेगलुरू शहर में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसे अन्य शहरों में भी विस्तार किया जाएगा। शुरूआत में कंपनी थ्री-व्हीलर सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसके बाद इसे टू-व्हीलर सेगमेंट में भी विस्तारित किया जाएगा। इस प्रयोजन के लिए होंडा ने विभिन्न एप्लीकेशंस में कई ओईएम के साथ करार भी किए हैं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- फोटो : For Reference Only
हरित भविष्य के लिए हाथ मिलाया
ऑनलाइन हस्ताक्षर समारोह का आयोजन 7 फरवरी 2022 को हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने कार्बन न्युट्रेलिटी के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और नव्यकरणीय उर्जा के उपयोग द्वारा भारत एवं दुनिया के हरित भविष्य के लिए एक दूसरे के साथ हाथ मिलाया। इस समझौते के तहत परिवहन क्षेत्र के इलेक्ट्रिफिकेशन पर सक्रियता से काम किया जाएगा, जो देश के ग्रीन हाउस उत्सर्जन में तकरीबन 20 फीसदी योगदान देता है।
होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया के प्रेजीडेंट एवं सीएमडी, कियोशी ईटो ने कहा कि वे भारत में भरोसेमंद एवं उपभोक्ता उन्मुख बैटरी शेयरिंग सर्विस को लाने के लिए होंडा और एचपीसीएल के बीच लंबी साझेदारी एवं दोस्ती की उम्मीद रखते हैं, इससे देश में हरित भविष्य को सुनिश्चित किया जा सकेगा। होंडा और एचपीसीएल के बीच साझेदारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि होंडा के लिए यह सही समय पर सही साझेदार है।
एचपीसीएल के कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी प्लानिंग एवं बिजनेस डेवलपमेंट के एक्जक्टिव डायरेक्टर, रजनीश मेहता ने बताया कि एचपीसीएल 2040 तक एक जीरो एमिशन कंपनी बनने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में होंडा जैसे ग्लोबल प्लेयर्स के साथ साझेदारी इस लक्ष्य को हासिल करने में मददगार हो सकती है। उन्होंने कहा कि एचपीसीएल एवं होंडा के बीच साझेदारी दोनों कंपनियों के लिए उर्जा रूपन्तरण के नए रास्ते खोलेगी।