फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   HMSI launches New 2025 Honda SP125 Motorcycle in India Know Price Features Specifications Details

2025 Honda SP125: नई 2025 होंडा SP125 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया

Mon, 23 Dec 2024 04:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 04:54 PM IST
सार

होंडा SP125 भारतीय बाजारों में होंडा द्वारा पेश की जाने वाली एंट्री-लेवल 125cc कम्यूटर बाइक में से एक है। यह निर्माता की लाइनअप में होंडा शाइन 125 से थोड़ा ऊपर है और होंडा SP125 में उसकी तुलना में ज्यादा प्रीमियम स्टाइलिंग और फीचर मिलते हैं।

विज्ञापन
HMSI launches New 2025 Honda SP125 Motorcycle in India Know Price Features Specifications Details
2025 Honda SP125 - फोटो : HMSI

विस्तार

नई 2025 Honda SP125 (होंडा SP125) को भारतीय बाजार में 91,771 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। होंडा SP125 को अब आगामी OBD2B नियमों का पालन करने के लिए अपडेट किया गया है। इस दोपहिया वाहन में एक नया डिजाइन और नए जोड़े गए मॉडर्न फीचर्स भी हैं। जो इसे अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा में मजबूत बने रहने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


होंडा SP125 भारतीय बाजारों में होंडा द्वारा पेश की जाने वाली एंट्री-लेवल 125cc कम्यूटर बाइक में से एक है। यह निर्माता की लाइनअप में होंडा शाइन 125 से थोड़ा ऊपर है और होंडा SP125 में उसकी तुलना में ज्यादा प्रीमियम स्टाइलिंग और फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन

वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
यह कम्यूटर ड्रम और डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल साइरन ब्लू, इंपीरियल रेड मेटैलिक और मैट मार्वल ब्लू मेटालिक जैसे रंग शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता
होंडा SP125 की कीमत एंट्री-स्पेक ड्रम ब्रेक वेरिएंट के लिए 91,771 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। जबकि टॉप-स्पेक डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,00,284 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह भारत भर में होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर डीलरशिप पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

HMSI launches New 2025 Honda SP125 Motorcycle in India Know Price Features Specifications Details
2025 Honda SP125 - फोटो : HMSI
इंजन और पावर
मोटरसाइकिल में 124cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो OBD2B के अनुरूप भी है। यह यूनिट 10.7 bhp का पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस वाहन की ईंधन दक्षता बढ़ाने के लिए एक आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी है।

होंडा SP125: OBD2B क्या है?
OBD2B अनुपालन के साथ, मोटरसाइकिल रियल-टाइम उत्सर्जन की निगरानी करती है। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि एक्जॉस्ट गैसें सख्त उत्सर्जन और पर्यावरण मानदंडों का पालन करती हैं। ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स 2 (या OBD2) को OBD2 पोर्ट के साथ ऑक्सीजन और अन्य सेंसरों को जोड़कर सक्षम किया जाता है।

डिजाइन में क्या हुए बदलाव
मोटरसाइकिल का डिजाइन नया है। अपडेट में ऑल-एलईडी हेडलैंप और टेललैंप और दोनों तरफ फ्यूल टैंक के किनारे ज्यादा आक्रामक टैंक कवर शामिल हैं। एग्जॉस्ट मफलर पर अब क्रोम कवर है और बाइक के ग्राफिक्स को भी नया बनाया गया है।

कैसे हैं फीचर्स
SP125 के अपडेटेड वर्जन में अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। इसमें अतिरिक्त सुविधा के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, टू-व्हीलर के नए वर्जन में नेविगेशन और वॉयस असिस्ट फीचर के लिए होंडा रोडसिंक एप कम्पैटिबिलिटी भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed