फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Motocorp launched Destini 125 xtec all you need to know about features and price

नया स्कूटर: हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया डेस्टिनी 125 एक्सटेक, जानें तमाम फीचर्स और कीमत

Sat, 07 May 2022 09:19 PM IST
कुमार संभव ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sat, 07 May 2022 09:19 PM IST
सार

इस स्कूटर में पहले से बेहतर माइलेज, ज्यादा पिकअप और न्यूनतम मेंटेनेंस हो गया है।

विज्ञापन
Hero Motocorp launched Destini 125 xtec all you need to know about features and price
हीरो मोटोकॉर्प डेस्टिनी 125 एक्सटेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने स्कूटर विभाग में आक्रामक विकास की रणनीति को बनाए रखते हुए मोटरसाइकल और स्कूटर के सबसे बड़े निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने डेस्टिनी 125 को नए अवतार डेस्टिनी एक्सटेक 125 के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह अब पहले से और भी ज्यादा प्रीमियम हो गया है। नए शानदार डेस्टिनी 125 एक्सटेक में कई नए डिजाइन और थीम एलिमेंट हैं, जिससे उसकी अपील में बढ़ोतरी होती है। नया एलईडी हेडलैंप, विकसित रेट्रो डिजाइन और शानदार क्रोम एलिमेंट्स इसको प्रीमियम लुक देता है।

विज्ञापन

ऐसे हैं डेस्टिनी 125 एक्सटेक के फीचर्स

नये टेक्निकल फीचर्स जैसे कि हीरो की आई3एस तकनीक, (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम), फ्रंट यूएसबी चार्जर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और एसएमएस अलर्ट्स के साथ नया डिजिटल एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ और सीट बैकरेस्ट अधिक आराम और वाहन चलाने का नया अनुभव देता है। इस स्कूटर में पहले से बेहतर माइलेज, ज्यादा पिकअप और न्यूनतम मेंटेनेंस हो गया है। नए हीरो डेस्टिनी 125 की शुरुआती कीमत 74950 रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली (एलएक्स वेरिएंट) और डेस्टिनी 125 एक्सटेक की कीमत 80690 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेस्टिनी 125 एक्सटेक की मुख्य विशेषताएं 

  • एलईडी हैडलैंप: नया हैडलैंप लंबी दूरी और पूरी सड़क पर पहुंचते हुए ज्यादा गहरी रोशनी देता है और सभी ड्राइविंग परिस्थितियों में सड़क पर अधिकतम ऑन-रोड विजिबिलिटी देता है।
  • प्रभावशाली मॉडर्न रेट्रो स्टाइल: नए डेस्टिनी 125 एक्सटेक में कई प्रीमियम क्रोम इलिमेंट्स दिए गए हैं, जिसमें स्कूटर का शक्तिशाली रेट्रो कैरेक्टर अंडरलाइन होता है। शीशों, मफलर प्रोटेक्टर और हैंडलबार में क्रोम एडिशन स्टाइल और टिकाऊपन बढ़ाते हैं।
  • अधिक आराम: पीछे बैठनेवाले के लिए ब्रैंडेड सीट बैकरेस्ट उच्च गुणवत्ता की सुविधा का वादा करता है।
  • कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया डिजिटल एनालॉग स्पीडोमीटर इनकमिंग और मिस कॉल अलर्ट्स, आरटीएमआई के साथ टाइमिंग्स भी दिखाता है। इसके अलावा नया फ्यूल इंडिकेटर भी दिया गया है।
  • नई कलर थीम: यह स्कूटर सात आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इनमें नेक्सस ब्लू विशेष रूप से डेस्टिनी 125 एक्सटेक के लिए बनाया गया है।
  • इंजन: डेस्टिनी 125 एक्सटेक 125सीसी बीएस-VI इंजन के साथ आता है, जो बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली राइड के लिए बेहतरीन पावर आउटपुट मुहैया कराता है।
  • सुरक्षा: इस स्कूटर को राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए बेहद सुरक्षित बनाया गया है। इसके तहत स्कूटर में साइड-स्टैंड विजुअल इंडिकेशन और ‘साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ’ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed