{"_id":"688085f03c548760c3020236","slug":"hero-karizma-xmr-base-model-removed-from-website-become-expensive-by-19000-details-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero Karizma XMR: हीरो करिज्मा एक्सएमआर का बेस वेरिएंट बंद, अब 19,000 रुपये महंगी मिलेगी मोटरसाइकिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero Karizma XMR: हीरो करिज्मा एक्सएमआर का बेस वेरिएंट बंद, अब 19,000 रुपये महंगी मिलेगी मोटरसाइकिल
Wed, 23 Jul 2025 12:19 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:19 PM IST
सार
Hero Karizma XMR Base Model Discontinued: बेस वेरिएंट के बंद होने के वजह से अब यह बाइक केवल दो वेरिएंट में मिलेगी। जिसकी वजह से अब इसकी शुरुआती कीमत 19,000 रुपये बढ़ गई है।
विज्ञापन
करिज्मा एक्सएमआर
- फोटो : Hero Motocorp
विस्तार
Hero Karizma XMR को पसंद करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने इस बाइक का बेस वेरिएंट अपनी वेबसाइट से हटा दिया है, यानी अब Karizma XMR सिर्फ दो ट्रिम्स – टॉप और कॉम्बैट एडिशन में ही उपलब्ध होगी। इस बदलाव के बाद Karizma XMR की शुरुआती कीमत पहले की तुलना में 19,000 रुपये अधिक हो गई है।
पहले Karizma XMR सिर्फ एक वेरिएंट में मिलती थी जिसकी कीमत 1.75 लाख रुपये के अंदर थी। लेकिन अब बेस वेरिएंट हटने से यह बाइक उन ग्राहकों के लिए महंगी हो गई है, जो कम बजट में स्पोर्टी बाइक खरीदना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: एलईडी हेडलाइट और डिजिटल डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई हीरो एचएफ डिलक्स प्रो, जानें फीचर्स
विज्ञापन
नए फीचर्स, नई पहचान
Hero ने Karizma XMR में पहले जो फीचर्स टॉप वेरिएंट तक सीमित थे, अब वे दोनों बचे हुए वेरिएंट्स में शामिल कर दिए हैं। इनमें सबसे अहम TFT डिजिटल डिस्प्ले और अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क हैं, जिन्हें लॉन्च के समय बाइक में नहीं दिया गया था और एक्सपर्ट्स इसकी काफी आलोचना भी कर रहे थे।

Trending Videos
Hero Karizma XMR Combat Edition
- फोटो : Hero MotoCorp
कॉम्बैट एडिशन की खासियत
कॉम्बैट एडिशन में वही फीचर्स हैं जो टॉप वेरिएंट में मिलते हैं। फर्क सिर्फ कलर स्कीम का है। ग्रे-यलो पेंट फिनिश वाला ये एडिशन Hero Xoom 110 कॉम्बैट एडिशन की डिजाइन लैंग्वेज और कलर टोन से मेल खाता है।
यह भी पढ़ें: ओवरटेक करते समय ‘ब्लाइंड स्पॉट’ बन सकता है जानलेवा, ऐसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान
इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव
बाइक का इंजन वही पुराना दमदार 210cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन, जो 25hp की पावर और 20.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह बाइक अब भी उन युवाओं को टारगेट करती है, जो 250cc से कम सेगमेंट में एक स्टाइलिश और फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं।
Hero Karizma XMR अब पहले से ज्यादा फीचर-लोडेड और प्रीमियम हो चुकी है, लेकिन इसकी बढ़ी हुई कीमत बजट राइडर्स के लिए थोड़ी चिंता जरूर बढ़ा सकती है।