फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Gujarat's semiconductor policy drawing interest from Japanese, South Korean firms: Officials

Semiconductor: गुजरात की सेमीकंडक्टर नीति जापानी, दक्षिण कोरियाई कंपनियों को कर रही है आकर्षित, जानें डिटेल्स

Sat, 30 Dec 2023 08:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 08:34 PM IST
सार

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के अनुरूप, गुजरात 2022 में अपनी सेमीकंडक्टर नीति को पेश करने वाला पहला राज्य बन गया। आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 से पहले आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जापान, दक्षिण कोरिया और नई दिल्ली और बंगलूरू से कई कंपनियों ने इस क्षेत्र में निवेश करने में दिलचस्पी जताई है।

विज्ञापन
Gujarat's semiconductor policy drawing interest from Japanese, South Korean firms: Officials
Gujarat's Semiconductor Policy - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के अनुरूप, गुजरात 2022 में अपनी सेमीकंडक्टर नीति को पेश करने वाला पहला राज्य बन गया। आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 से पहले आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जापान, दक्षिण कोरिया और नई दिल्ली और बंगलूरू से कई कंपनियों ने इस क्षेत्र में निवेश करने में दिलचस्पी जताई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य की सेमीकंडक्टर नीति का लक्ष्य रणनीतिक क्षेत्र में सप्लाई चेन के वैश्विक पुनर्गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना और भारत की आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाना है।
विज्ञापन


चिप निर्माता माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अहमदाबाद के पास सानंद में 2.75 अरब डॉलर का प्लांट लगाने के फैसले से संकेत मिलता है कि गुजरात की डेडिकेटेड सेमीकंडक्टर पॉलिसी का फायदो हो रहा है और वैश्विक दिग्गजों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में, गुजरात ने राज्य में परिचालन शुरू करने के लिए इंसेंटिव और सब्सिडी की पेशकश करके सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने के लिए एक डेडिकेटेड पॉलिसी (समर्पित नीति) का एलान किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, सरकार ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण से पहले आयोजित रोडशो और प्रतिनिधिमंडल यात्राओं का इस्तेमाल इस क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के लिए किया है। 

Gujarat's semiconductor policy drawing interest from Japanese, South Korean firms: Officials
Gujarat's Semiconductor Policy - फोटो : PTI
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जापान, दक्षिण कोरिया और नई दिल्ली और बंगलूरू की कई कंपनियों ने राज्य में इस क्षेत्र में दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, "इन कंपनियों ने सेमीकंडक्टर उद्योगों में अनुसंधान और विकास के साथ-साथ असेंबली टेस्टिंग, पैकेजिंग और महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स के निर्माण के साथ-साथ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी केंद्रों को विकसित करने के लिए भी अपना उत्साह दिखाया है।" 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात में अतिरिक्त बड़े पैमाने की परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कंपनियों के साथ अनुवर्ती चर्चा चल रही है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता के लिए वाइब्रेंट गुजरात समिट को श्रेय दिया है।

अहमदाबाद के पास सानंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के प्लांट के शिलान्यास समारोह में अपने भाषण में पटेल ने कहा कि सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में काफी दिलचस्पी है।

उन्होंने कहा था, "यह सानंद में माइक्रोन प्लांट के उद्घाटन का ऐतिहासिक दिन है। यह ऐतिहासिक दिन सानंद और गुजरात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए याद किया जाएगा।"

नई दिल्ली में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब के उत्पादन के लिए "सबसे पसंदीदा स्थान" के रूप में उभरा है।

सेमीकंडक्टर नीति, जो 2027 तक लागू रहेगी, का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 200,000 से ज्यादा रोजगार के मौके पैदा करना है। 

Gujarat's semiconductor policy drawing interest from Japanese, South Korean firms: Officials
Gujarat's Semiconductor Policy - फोटो : PTI
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस नीति को केंद्र के 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' के अनुरूप तैयार किया गया है ताकि इस क्षेत्र में नई परियोजनाओं को आकर्षित किया जा सके। और उन्हें सुविधा प्रदान की जा सके, और इसे गुजरात में विनिर्माण गतिविधियों को सरल बनाने और बढ़ावा देने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी सेमीकंडक्टर क्षेत्र के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को स्वीकार किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा था, "नरेंद्र मोदीजी ने जनवरी 2023 में एक नीति पारित की, इसलिए हमारे पास गुजरात में माइक्रोन जैसी बड़ी यूनिट्स और प्लांट हैं। 30 से ज्यादा डिजाइन स्टार्टअप आए हैं। हम एक नया भारतीय सेमिकंडक्टर रिसर्च सेंटर स्थापित करने जा रहे हैं।"

माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने पहले कहा था कि कंपनी को गुजरात में मेमोरी के लिए सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधा बनाने की अपनी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है, और यह देश में पहला प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनी निवेश है।

मेहरोत्रा ने इस साल जुलाई में गांधीनगर में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2023 में कहा था, "गुजरात में हमारी टीम DRAM और NAND उत्पादों को तैयार कंपोनेंट पैकेजों, मेमोरी मॉड्यूल और सॉलिड-स्टेट स्टोरेज ड्राइवों में बदल देगी। जो भारत और दुनिया भर के ग्राहकों को भेजने के लिए तैयार हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed