फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Greta Electric Scooters announces setting up of new manufacturing plant at Faridabad

EV: ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने फरीदाबाद में नई मैन्युफेक्चरिंग प्लांट खोलने का किया एलान, साल में बनाएगी 30000 यूनिट्स

Mon, 16 May 2022 01:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 01:57 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Greta Electric Scooters (ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स) ने सोमवार को फरीदाबाद में एक नई मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने का एलान किया।

विज्ञापन
Greta Electric Scooters announces setting up of new manufacturing plant at Faridabad
Greta Glide Electric Scooter - फोटो : Greta Electric Scooters

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Greta Electric Scooters (ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स) ने सोमवार को फरीदाबाद में एक नई मैन्युफेक्चरिंग प्लांट खोलने का एलान किया। कंपनी ने कहा कि इस कदम का मकसद उत्तरी भारतीय बाजार में अपने फुटप्रिंट का विस्तार करना है और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से नजदीकी और उत्तरी बेल्ट तक बेहतर पहुंच के कारण कंपनी ने अपने प्लांट के लिए फरीदाबाद को चुना है। इस कदम से क्षेत्र में उत्पादों को बाजार में लाने के लिए लागत और समय दोनों को कम करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

Greta Electric Scooters announces setting up of new manufacturing plant at Faridabad
Greta Glide Electric Scooter - फोटो : Greta Electric Scooters
इस मैन्युफेक्चरिंग प्लांट की उत्पादन क्षमता सालाना 30,000 यूनिट्स है और ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर यहां अपने सभी मॉडलों का निर्माण करेगी। इस कदम से अब ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरे क्षेत्र में 15-20 दिनों में डीलरशिप को डिस्पैच किया जा सकेगा। 

Greta Electric Scooters announces setting up of new manufacturing plant at Faridabad
Greta Glide Electric Scooter - फोटो : Greta Electric Scooters
ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के संस्थापक राज मेहता ने कहा, "फरीदाबाद में नई विनिर्माण सुविधा से बहुत उत्साहित हूं। यह हमारे ग्राहकों के लिए और अधिक सुलभ होने की दिशा में एक और कदम है। यह एक हरित दुनिया के लिए हमारी अविश्वसनीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता है। हम अधिक से अधिक लोगों को ईवी मार्ग पर ले जाने के लिए एक शिक्षा अभियान शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जो भारत सरकार की 2030 तक शून्य-उत्सर्जन की प्रतिज्ञा में हमारा छोटा सा योगदान है। हमारे विस्तार अभियान में जो जगहें आएंगी, उन नौकरी के लिए हम स्थानीय प्रतिभाओं को मौका देने का इरादा रखते हैं।" 
विज्ञापन

Greta Electric Scooters announces setting up of new manufacturing plant at Faridabad
Greta Electric Scooters - फोटो : Greta Electric Scooters
ग्रेटा के 4 स्कूटर
ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के वाहन 100 किमी प्रति चार्ज की रेंज में माइलेज के साथ सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास आराम और बेहतर परफॉर्मेंस की पेशकश का वादा करते हैं। सभी चार मॉडल डीआरएल, ईबीएस, रिवर्स मोड, एटीए सिस्टम, स्मार्ट शिफ्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, डिस्क ब्रेक और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर आकर्षक रंगों और अतिरिक्त बड़े स्टोरेज स्पेस के साथ हल्के डिजाइनर कंसोल में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed