फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   government to announce new toll tax policy soon toll barriers to be removed from highways

New Toll Policy: सभी हाईवे से हटेंगे टोल बैरियर, नई टोल नीति पर जल्द होगा फैसला, जानें कैसे सुविधाजनक होगा सफर

Thu, 12 Jun 2025 01:39 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 01:39 PM IST
सार

New Toll Tax Policy: केंद्र सरकार बहुत जल्द नई टोल टैक्स नीति पर फैसला ले सकती है। नई नीति के तहत देश के सभी हाईवे और एक्सप्रेसवे से टोल बैरियर हटाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही टोल कलेक्शन के लिए नई तकनीक को लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन
government to announce new toll tax policy soon toll barriers to be removed from highways
टोल प्लाजा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

केंद्र सरकार देश में नया टोल सिस्टम लागू करने पर जल्द फैसला ले सकती है, जिसके तहत देश के सभी टोल प्लाजा से टोल बैरियर हटाए जाएंगे। इससे यात्रा को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। सरकार राजमार्गों पर 'ANPR-फास्टैग आधारित बैरियर-लेस टोल तकनीक' को लागू करने पर काम कर रही है। परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अप्रैल में इस नए सिस्टम को लागू करने के संकेत दिए थे। उनका दावा है कि इस नई प्रणाली के लागू होने के बाद किसी को भी टोल से जुड़ी शिकायत नहीं रहेगी।
विज्ञापन


कैसे काम करेगा नया टोल सिस्टम?
PIB द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एडवांस टोलिंग सिस्टम में 'ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन' (ANPR) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो वाहनों की नंबर प्लेट पढ़कर उनकी पहचान करेगा। इसके साथ ही रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) आधारित मौजूदा 'फास्टैग सिस्टम' भी लागू रहेगा, जिसका इस्तेमाल टोल कटौती के लिए किया जाता है। नए सिस्टम में दो तरह के कैमरे काम करेंगे। पहला कैमरा टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के नंबर प्लेट को हाई रिजॉल्यूशन वाले एएनपीआर कैमरे स्कैन करेगा और दूसरा कैमरा गाड़ियों पर लगे फास्टैग स्टीकर को रीड कर उनकी पहचान के आधार पर टोल की वसूली करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएनजी कारों का जलवा! 12 महीनों में मिली ताबड़तोड़ ग्रोथ, जानें कैसी रही बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले होगा ट्रायल रन
इस नए टोल सिस्टम की परफॉर्मेंस, दक्षता और यूजर्स की प्रतिक्रिया जानने के लिए इसे पहले ट्रायल के तौर पर कुछ टोल प्लाजा पर लागू किया जा सकता है। प्रतिक्रिया के आधार पर, देश भर में इसके क्रियान्वयन के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।

नियमों का पालन न करने की स्थिति में, उल्लंघनकर्ताओं को ई-नोटिस भेजा जाएगा, जिसका भुगतान न करने पर फास्टैग को निलंबित किया जा सकता है और वाहन से संबंधित अन्य दंड लगाए जा सकते हैं। NHAI द्वारा 'ANPR-फास्टैग आधारित बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम' को लागू करने के लिए बोलियां आमंत्रित की जा चुकी हैं।


यह भी पढ़ें: गाड़ियों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस 25% तक हो सकता है महंगा, IRDAI का सरकार को प्रस्ताव

एनुअल फास्टैग पास का भी प्लान
भारत सरकार एनुअल फास्टैग पास (Annual Fastag Pass) जारी करने पर भी विचार कर रही है। इसे एकमुश्त राशि का भुगतान कर खरीदा जा सकता है। यह पास पूरे एक साल तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर असीमित यात्रा के लिए मान्य रहेगा। 

इसके अलावा, सरकार ने 15 साल के लिए एक लाइफटाइम टोल पास की भी योजना बनाई है। यह नया सिस्टम मौजूदा FASTag के साथ जोड़ा जाएगा ताकि बिना किसी अतिरिक्त झंझट के टोल का भुगतान किया जा सके। हालांकि, अभी तक फास्टैग पास के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed