Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Get these four modifications done in your bike before going on adventure tour, headlamp tyre charger body cage
{"_id":"63ec787fadddd59f4e0d958c","slug":"get-these-four-modifications-done-in-your-bike-before-going-on-adventure-tour-headlamp-tyre-charger-body-cage-2023-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Modification: बाइक से एडवेंचर टूर पर है जाना, तो इन चार मॉडिफिकेशंस को भूल ना जाना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Modification: बाइक से एडवेंचर टूर पर है जाना, तो इन चार मॉडिफिकेशंस को भूल ना जाना
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:17 PM IST
सार
अगर आप भी बाइक से एडवेंचर टूर पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ मॉडिफिकेशंस को करवाने से आप बिना किसी परेशानी अपने सफर को कर सकते हैं। ये मॉडिफिकेशंस क्या हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देशभर में ऐसे युवाओं की कमी नहीं है जिन्हें बाइक से लंबी यात्रा और एडवेंचर टूर करना पसंद होता है। अक्सर ऐसे टूर पर जाने से पहले अगर कुछ खास चीजों पर ध्यान दिया जाए तो सफर बिना किसी परेशानी के साथ पूरा हो जाता है और इससे मजा भी दोगुना हो जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनको टूर से पहले बाइक में अपडेट करवाने से आप बिना किसी परेशानी अपने टूर का मजा उठा सकते हैं।
वाइड रेंज हैडलैंप
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जब भी आप एडवेंचर टूर पर जाएं उसके पहले बाइक की लाइट को जरूर चेक करवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि एडवेंचर टूर के दौरान अगर आप किसी कारण से लेट हो जाएं और अंधेरा हो जाए तो सामान्य लाइट की कम रोशनी के कारण आपको परेशाानी हो सकती है। इसलिए बाइक में वाइड रेंज वाली लाइट्स लगवाना बेहतर होता है। इनकी रोशनी भी ज्यादा होती है जिससे रात के समय आसानी होती है।
एक्सपर्ट्स और कंपनियां बाइक की क्षमता के मुताबिक ही उसमें टायर देती हैं। लेकिन अगर आप किसी ऐसे टूर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं जहां आप सड़क से ज्यादा अन्य रास्तों पर बाइक चलाने वाले हैं तो बेहतर होगा कि आप बाइक में ज्यादा चौड़े टायर्स लगवाएं। ऐसा करने पर आपको खराब रास्तों पर भी अच्छी ग्रिप मिलेगी और बिना स्लिप हुए आप सुरक्षित तरीके से बाइक चला पाएंगे।
वैसे तो कुछ कंपनियां आजकल अपनी बाइक और स्कूटर में मोबाइल और अन्य गैजेट्स को चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट देने लगी हैं। लेकिन अगर आपकी बाइक थोड़ी पुरानी है तो आप इसमें बाजार से चार्जिंग पोर्ट भी लगवा सकते हैं। सफर के दौरान मैप या अन्य एप का उपयोग करने से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है। चार्जिंग पोर्ट से आप फोन और अन्य गैजेट्स की बैटरी को चार्ज कर पाएंगे।
आमतौर पर बाइक से एडवेंचर टूर पर लोग पहाड़ी और जंगलों की ओर जाते हैं। जहां सड़कें नहीं होती और फिसलन भी हो सकती है। अगर आप बाइक पर बॉडी क्रैश बार लगवाते हैं तो इससे ना सिर्फ आपकी बाइक सुरक्षित रहेगी बल्कि आप भी सुरक्षित रह पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।