फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric vehicles exempted from toll on Atal Setu Latest News in Hindi

Electric Vehicles: अटल सेतु पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल से छूट, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

Fri, 22 Aug 2025 05:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 05:55 PM IST
सार

मुंबई के अटल सेतु पर अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Electric vehicles exempted from toll on Atal Setu Latest News in Hindi
Atal Setu Mumbai - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मुंबई के अटल सेतु पर अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अटल सेतु को पहले मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक या MTHL कहा जाता था और यह देश का सबसे लंबा समुद्री-पुल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: एक वर्ष में 200 ट्रिप पूरी होते ही क्या फिर से देने होंगे 3000 रुपये? जानें क्या हैं नियम
विज्ञापन


किन गाड़ियों को मिलेगी छूट
शहरी विकास विभाग ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि यह छूट इलेक्ट्रिक चार-पहिया गाड़ियों और इलेक्ट्रिक बसों पर लागू होगी। इसमें राज्य परिवहन की बसों के साथ-साथ निजी ऑपरेटरों की इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Price: बड़ी कारों और एसयूवी की कीमतें होंगी सस्ती? सरकार घटा सकती है 40 प्रतिशत तक जीएसटी 

पुराने नियम में बदलाव
महाराष्ट्र मोटर व्हीकल टैक्स एक्ट, 1958 के तहत यह फैसला लिया गया है। इससे पहले 31 जनवरी 2024 को जारी नोटिफिकेशन में अटल सेतु पर चलने वाले सभी तरह के वाहनों पर टोल लगाने का नियम बना था। लेकिन अब उसमें आंशिक बदलाव करते हुए इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टोल से राहत दी गई है।

यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Toll Tax: NHAI टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से वसूल रहा है टैक्स? वायरल दावे पर सरकार का फैक्ट-चेक क्या कहता है 

यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी समन मोड से जुड़ी कथित घातक दुर्घटना के बाद जारी किया बयान, होगी जांच

मई में हुआ था फैसला, अब लागू
दरअसल, इस साल मई में ही राज्य के गृह विभाग ने सार्वजनिक हित में इलेक्ट्रिक कार और बसों को टोल छूट देने का निर्णय लिया था। अब गुरुवार को जारी आदेश के बाद यह नियम शिवाजी नगर और गावन टोल प्लाजा पर लागू कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस दे रही लंबित चालानों पर 50 प्रतिशत छूट, 23 अगस्त से 12 सितंबर तक मिलेगी राहत 

यह भी पढ़ें - Toll Free: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 23 अगस्त से प्रमुख राजमार्गों पर श्रद्धालुओं के वाहनों पर टोल माफ

यातायात के लिए अहम कड़ी
अटल सेतु का उद्घाटन जनवरी 2024 में हुआ था। यह पुल मुंबई के दक्षिणी हिस्से सेवरी को नवी मुंबई के न्हावा शेवा से जोड़ता है। 21.8 किलोमीटर लंबा यह सी-ब्रिज अब यात्री और मालवाहक ट्रैफिक के लिए बेहद अहम कड़ी बन चुका है।

यह भी पढ़ें - Urban Mobility: उबर और एनसीआरटीसी के बीच साझेदारी, दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर अंतिम मील कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा 

यह भी पढ़ें - 2025 Lexus NX 350h: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 लेक्सस एनएक्स 350h, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed