फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Do these two works with the tires in the car, it will last longer without spending, know everything

Car Care Tips: कार में टायर के साथ करें ये दो काम, बिना खर्च किए ज्यादा समय तक चलेंगे, जानें सबकुछ

Thu, 23 Nov 2023 10:31 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 23 Nov 2023 10:31 AM IST
सार

अगर आप अपनी कार के टायर को बदलने में समय से पहले खर्च नहीं करना चाहते। तो किन बातों का ध्यान रखकर ऐसा किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Do these two works with the tires in the car, it will last longer without spending, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार में एवरेज के अलावा कई लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनकी कार के टायर काफी जल्दी खराब हो जाते हैं। लेकिन अगर दो खास बातों का ध्यान रखा जाए तो आसानी से टायर की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिससे बिना अतिरिक्त खर्च किए टायर की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


करें यह काम
अगर आप अपनी कार के पुराने टायर को ज्यादा लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो टायर रोटेशन करवाना सबसे सही काम होता है। टायर रोटेशन के कारण पुराने टायरों को ही ज्यादा समय तक आसानी से चलाया जा सकता है। साथ ही टायर अलाइनमेंट करवाकर भी टायर को जल्दी घिसने से बचाया जा सकता है। इससे नए टायर खरीदने में होने वाले खर्च को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों जरूरी है टायर रोटेशन
टायर रोटेशन किसी भी कार के लिए इसलिए जरूरी होता है क्योंकि कार के आगे के दोनों पहियों पर पीछे के पहियों के मुकाबले ज्यादा भार होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार का इंजन आगे की ओर होता है। अगर टायर का समय पर रोटेशन ना किया जाए तो आगे के टायर समय से पहले घिस जाते हैं और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।


यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

कब करवाएं रोटेशन
जानकारों के मुताबिक हर तीन से पांच हजार किलोमीटर के बाद कार के टायर को रोटेशन में बदलवाना चाहिए। इसके लिए अंग्रेजी के एक्स शब्द के मुताबिक टायर रोटेट करने चाहिए। इससे आगे के टायर पीछे की ओर जाते हैं और पीछे के टायर आगे की ओर आते हैं। तो टायर बराबर मात्रा में घिसते हैं। जिससे लंबे समय तक इनको बदलवाने की जरुरत नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

करवाएं व्हील अलाइनमेंट
कार में टायर की उम्र को बढ़ाने के लिए रोटेशन में टायर बदलने के साथ ही व्हील अलाइनमेंट करवाना भी काफी जरूरी होता है। इससे टायर के जल्दी घिसने की परेशानी को खत्म किया जा सकता है। जानकारों के मुताबिक हर दो हजार किलोमीटर के बाद टायर का अलाइनमेंट करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed