फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Govt’s Rs 24000 Crore Traffic Decongestion Plan Gets Green Light Tunnels, Flyovers, New Roads, and More

Traffic Jam: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार के 24,000 करोड़ रुपये के मेगा प्लान को मिली मंजूरी

Mon, 21 Jul 2025 09:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 09:55 PM IST
सार

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार ने मिलकर 24,000 करोड़ रुपये की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर योजना को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन
Delhi Govt’s Rs 24000 Crore Traffic Decongestion Plan Gets Green Light Tunnels, Flyovers, New Roads, and More
Traffic jam in Delhi - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार ने मिलकर 24,000 करोड़ रुपये की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर योजना को हरी झंडी दे दी है। इस योजना का मकसद ना सिर्फ राजधानी की ट्रैफिक समस्या को कम करना है, बल्कि बढ़ते प्रदूषण पर भी लगाम लगाना है।
विज्ञापन


साल 2025 से शुरू होगा काम, 2027 तक पूरे होंगे प्रोजेक्ट्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत दिल्ली-एनसीआर में टनल, फ्लाईओवर, मेट्रो एक्सटेंशन और नई सड़कें बनाई जाएंगी। इससे लोगों का सफर आसान और ट्रैफिक में लगने वाला समय कम होगा। इन प्रोजेक्ट्स का काम 2025 से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा और 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ये कदम दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक समस्या को कम करने और सार्वजनिक परिवहन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट) को बेहतर बनाने के मकसद से उठाया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Driving License: भारत और अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं, जानें फीस, टेस्ट और ऑनलाइन हासिल करने की पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पूरे शहर में बिना मेट्रो लाइन बदले सफर
इस प्लान का सबसे चर्चित प्रोजेक्ट है मजलिस पार्क से मौजपुर तक 12.3 किलोमीटर लंबा पिंक लाइन मेट्रो एक्सटेंशन। इसके बन जाने से पिंक लाइन का सर्कुलर रूट पूरा हो जाएगा और दिल्ली में मेट्रो की एक रिंग रोड तैयार होगी। इससे यात्री बिना मेट्रो लाइन बदले पूरे शहर में आसानी से सफर कर सकेंगे और ट्रैफिक वाली सड़कों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें - Skoda-VW Recall: स्कोडा-फॉक्सवैगन की गाड़ियां इस खराबी के कारण वापस मंगाई गईं, इस साल में दूसरी बार हुईं रिकॉल

Delhi Govt’s Rs 24000 Crore Traffic Decongestion Plan Gets Green Light Tunnels, Flyovers, New Roads, and More
Delhi Traffic - फोटो : PTI
दक्षिण दिल्ली को मिलेगा एलीवेटेड कॉरिडोर
दक्षिण दिल्ली में एम्स से महिपालपुर बायपास तक एक नया एलीवेटेड कॉरिडोर भी बनेगा। इसके जरिए लोग कम समय में एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। इस कॉरिडोर से साउथ एक्सटेंशन, धौला कुआं और आईजीआई एयरपोर्ट के बीच सफर करने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें - Ford Bronco EV: फोर्ड ब्रोंको न्यू एनर्जी ईवी ग्लोबली हुई पेश, क्या ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत आएगी?

बनेगी 5 किमी लंबी टनल
एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है शिव मूर्ति से वसंत कुंज तक बनने वाली 5 किलोमीटर लंबी टनल। यह टनल नेशनल हाईवे 48 को महिपालपुर और वसंत कुंज से जोड़ेगी। इससे उन इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है जहां भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें - MG M9 EV: भारत में लॉन्च हुई लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV एमजी एम9, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Delhi Govt’s Rs 24000 Crore Traffic Decongestion Plan Gets Green Light Tunnels, Flyovers, New Roads, and More
Traffic Jam - फोटो : PTI
आउटर दिल्ली में भी होंगे बड़े बदलाव
आउटर दिल्ली में भी बड़े स्तर पर सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जाएगा। अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) और गुरुग्राम-जयपुर हाईवे पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जाएंगे ताकि भारी वाहनों की आवाजाही में कोई रुकावट ना हो। साथ ही, रोहिणी, नरेला और बवाना को जोड़ने वाली नई सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। जिससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 

यह भी पढ़ें - Porsche Taycan 4S Black Edition: पोर्शे ने भारत में लॉन्च की टेकन 4एस ब्लैक एडिशन, जानें कीमत और खूबियां 

यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne and Cayenne Coupe Black: पोर्शे केयेन और केयेन कूपे ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed