फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Chinese government rejects Sona Comstar’s application to import rare earth magnet

Rare Earths: चीन ने इस कंपनी की रेयर अर्थ मैग्नेट की आयात अर्जी की खारिज, पहली भारतीय कंपनी जिसे चीन ने रोका

Sat, 07 Jun 2025 04:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 04:36 PM IST
सार

भारत की ऑटो कंपोनेंट कंपनी सोना प्रिसिजन फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार) को चीन से रेयर अर्थ मैग्नेट (दुर्लभ पृथ्वी चुम्बकों) (आरईएम) आयात करने की मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Chinese government rejects Sona Comstar’s application to import rare earth magnet
Car Plant - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत की ऑटो कंपोनेंट कंपनी सोना प्रिसिजन फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार) को चीन से रेयर अर्थ मैग्नेट (दुर्लभ पृथ्वी चुम्बकों) (आरईएम) आयात करने की मंजूरी नहीं मिली है। यह फैसला मई के आखिर में लिया गया और यह चीन के नए सख्त एक्सपोर्ट कंट्रोल नियमों के तहत पहली बार किसी भारतीय कंपनी को झटका देने वाला मामला है। बता दें कि अप्रैल में चीन ने आरईएम जैसी संवेदनशील सामग्रियों के निर्यात पर नया लाइसेंसिंग सिस्टम लागू किया है, जिससे भारतीय ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


एक आवेदन खारिज, दूसरा अभी विचाराधीन
सूत्रों के अनुसार, सोना कॉमस्टार ने दो आवेदन दिए थे- जिनमें से एक को खारिज कर दिया गया है और दूसरा अभी विचाराधीन है। कंपनी फिर से वही खारिज हुआ आवेदन दोबारा दाखिल कर सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस खारिजी को इसलिए ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए क्योंकि सोना कॉमस्टार इस प्रक्रिया में सबसे पहले आगे आया था और उसने समय से सभी दस्तावेज पूरे कर लिए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Porsche: पोर्शे कार असेंबली को अमेरिका में नहीं करेगी स्थानांतरित, अफवाहों पर लगाया विराम
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर की कंपनियां कर रही हैं दोबारा आवेदन
सिर्फ सोना कॉमस्टार ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की कई और कंपनियों को भी चीन से ऐसे ही जवाब मिल रहे हैं। कई देश अब इस समस्या को कूटनीतिक स्तर पर हल करने की कोशिश में जुटे हैं। कंपनियां दोबारा आवेदन दे रही हैं ताकि जरूरी सप्लाई की बाधा खत्म की जा सके।

भारत और दुनिया की बड़ी कंपनियों को करती है सप्लाई
सोना कॉमस्टार कई बड़े भारतीय और विदेशी ऑटो ब्रांड्स जैसे फोर्ड, जनरल मोटर्स, टोयोटा, ह्यूंदै और फॉक्सवैगन को अहम पुर्जे सप्लाई करती है। भारत में यह कंपनी मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर जैसी कंपनियों को ट्रैक्शन मोटर्स, डिफरेंशियल असेंबली और मोटर कंट्रोल यूनिट्स जैसे इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों के पुर्जे उपलब्ध कराती है। इसकी भूमिका देश के ऑटो सेक्टर की सप्लाई चेन में बेहद अहम माना जाता है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोना कॉमस्टार की ओर से इस मसले पर कोई आधिकारिक बयान या सफाई नहीं मिली है। हालांकि उनसे ईमेल के जरिए संपर्क किया गया था।

यह भी पढ़ें - Car Loans: आरबीआई के रेपो रेट कट पर ऑटो इंडस्ट्री क्या कहती है, क्या कार लोन अब और सस्ते होंगे?

चीन के नए नियमों में सख्ती
चीन के नए एक्सपोर्ट लाइसेंसिंग नियमों के तहत अब जो कंपनियां रेयर अर्थ मैग्नेट जैसी संवेदनशील सामग्री मंगवाना चाहती हैं, उन्हें एंड-यूज सर्टिफिकेट यानी उपयोग का प्रमाण देना होता है। इसमें यह बताना होता है कि ये सामग्री कहां और कैसे इस्तेमाल की जाएगी। चीन के अधिकारी इन दस्तावेजों की पूरी जांच करने के बाद ही शिपमेंट को मंजूरी देती है।

यह भी पढ़ें - Porsche: पोर्शे ने पेट्रोल इंजन वाली 718 बॉक्सटर और केमैन को बंद करने का किया फैसला, जानें डिटेल्स

भारतीय कंपनियां भेज सकती हैं प्रतिनिधिमंडल
इस पूरी स्थिति को देखते हुए अब कई भारतीय ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनियां मिलकर चीन को यह समझाने की कोशिश कर रही हैं कि उनकी आरईएम इम्पोर्ट पूरी तरह सिविल और कमर्शियल उपयोग के लिए है। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल चीन भेजे जाने की योजना है, लेकिन अब तक चीनी अधिकारियों से मुलाकात की कोई तारीख तय नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें - Mini Countryman: भारत में लॉन्च हुई नई लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक कार कंट्रीमैन ई जॉन कूपर वर्क्स पैक, जानें कीमत और खूबियां

ऑटो कंपनियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
इस मसले पर ऑटो कंपनियों की प्रतिक्रियाएँ अलग-अलग रही हैं। मारुति सुजुकी ने कहा है कि भारत में उनकी उत्पादन प्रक्रिया पर इसका कोई तत्काल असर नहीं पड़ा है। हालांकि उनकी मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने जापान में स्विफ्ट कार का उत्पादन कुछ समय के लिए रोक दिया है। संभवत: रेयर अर्थ कंपोनेंट्स की कमी के कारण।

टीवीएस मोटर और बजाज ऑटो ने हालात को लेकर ज्यादा चिंता जताई है। टीवीएस ने बताया है कि जून या जुलाई से उनके उत्पादन पर असर पड़ सकता है। कंपनी के एमडी सुदर्शन वेणु ने कहा कि ग्राहकों पर लागत का बोझ बढ़ेगा। वहीं बजाज ऑटो ने भी इन्वेंट्री कम होने और उत्पादन में बड़ी रुकावट आने की चेतावनी दी है अगर जल्द ही सप्लाई बहाल नहीं हुई। 

यह भी पढ़ें - BYD: बीवाईडी ने 37 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर किया मानहानि का मुकदमा, गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्ती!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed