फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   Volvo XC60 is safest car in the world in Euro NCAP 2017

ये है दुनिया की सबसे सुरक्षित कार, बेहद खास हैं इसके फीचर्स

Fri, 12 Jan 2018 11:56 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Volvo XC60 is safest car in the world in Euro NCAP 2017
volvo xc60
सबसे सुरक्षित कार बनाने के मामले में स्वीडन की वाहन निर्माता कंपनी Volvo का नाम सबसे ऊपर रहता है। वॉल्वो ने एक बार फिर कारनामा कर दिखाया है और कंपनी की Volvo XC60 को दुनिया की सबसे सुरक्षित कार कहा गया है।
विज्ञापन


यूरोप के कार सेफ्टी प्रोग्राम Euro NCAP 2017 में इस कार को चुना गया है। वोल्वो XC60 ने एडल्ट ओक्यूपेंट कैटेगरी में 98 फीसदी और सेफ्टी असिस्ट में 95 फीसदी स्कोर किया। भारत में वोल्वो XC60 की टक्कर ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू एक्स3, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, जैगुआर एफ-पेस और लेक्सस NX300h जैसी कारों से रहती है। इस एसयूवी की कीमत 55.90 लाख रुपए है। 
विज्ञापन

ऐसे हैं कार के सेफ्टी फीचर्स

Volvo XC60 is safest car in the world in Euro NCAP 2017
Volvo XC60
सेफ्टी की बात करें तो यह देश की सबसे सेफ एसयूवी कारों में से एक कही जा सकती है। साथ ही इसे साल 2017 में लॉन्च हुई सबसे सेफ कार कहा जा सकता है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, सेमी-ऑटोमैटिक पार्किंग, ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट, लेन डिपार्चर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 233 बीएचपी की पावर और 480 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कार में एलईडी हैडलैंप, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट और क्रोम ग्रिल दिया गया है। कार की लंबाई 4688 एमएम, चौड़ाई 1902 एमएम और ऊंचाई 1658 एमएम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed