फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   Road Test Review of New Maruti Suzuki Dzire in goa

9 साल में खूबसूरत बन गई एक पापुलर कॉम्पैक्ट सेडान

Fri, 26 May 2017 02:56 PM IST
Updated Fri, 26 May 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
Road Test Review of New Maruti Suzuki Dzire in goa
- फोटो : Amit Dwivedi

किसी की भी पहचान दुनिया में दो तरह से होती है एक उसके गुण से दूसरी उसकी खूबसूरती से। लेकिन बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है जब गुण और खूबसूरती का समावेश एक जगह मिले। आज यह बात हम एक ऐसी कार के लिए कर रहे हैं जिसने भारतीय बाजार में अपनी पारी की शुरुआत 2008 में की थी। तब से लेकर अब तक दुनिया में बहुत कुछ बदल चुका है कीपैड वाले हैंडसेट की जगह टच स्क्रीन ने ले ली है, पूरी दुनिया आपसे अब महज एक क्लिक दूर हो चुकी है।

विज्ञापन


से में अब लाखों लोगों के गैराज शोभा बढ़ा रही डिजायर में भी बदलाव जरूरी हो गया था। जब पहली डिजायर लॉन्च हुई थी तो यह अपनी खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपने काम के लिए जानी गई और सस्ते में सेडान खरीदने की ख्वाहिश रखने वालों की पहली हसरत बन गई। सब फोर मीटर की यह व्यावहारिक सेडान अब योग्य होने के साथ खूबसूरत भी हो गई है। हमने गोवा में इस कार को चलाया और जाना कि इतने सालों में इस कार में क्या बदला है और अब यह भारतीय ग्राहकों की व्यावहारिकता पर कितना खरा उतरेगी।
विज्ञापन

 

डिजायर के मायने

Road Test Review of New Maruti Suzuki Dzire in goa
हमेशा स्विफ्ट के प्लेटफॉर्म पर बनी कार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली डिजायर अब अपनी पहचान के साथ बाजार में आ गई है। तीसरी पीढ़ी की यह डिजायर अब बात करें तो हर महीने 16 500 यूनिट की बिक्री आंकड़े तक आ पहुंची है। इस तरह से अब डिजायर ऑल्टो के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। यह कितनी सफल है ये आंकड़ा बता रहा है। ये नंबर और बढ़ सकते हैं क्योंकि अब यह कार पूरी तरह से अलग रूप व अंदाज में आई है। यहां पर प्रकाशित तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह डिजायर कितनी अलग है। इस कार को देखकर एक सवाल आपके मन में जरूर आएगा कि जब डिजायर में इतना कुछ बदला तो इसकी लंबाई भी थोड़ी बढ़ सकती थी।

लेकिन मारुति ने सब फोर मीटर के टैक्स बेनीफिट का मोह नहीं छोड़ा है जिसकी वजह से यह कार अब भी इसी साइज में फिर से उतारी गई है जिसमें पुरानी डिजायर थी। सामने से देखने पर ही इसकी चमक नजर आ जाती है और इसके पूरे बॉडी पर ढेर सारी लाइनें नजर आ रही हैं जो बेहद शांत तरीके से अपना काम कर रही हैं, यानी कि इस कार की खूबसूरती को बढ़ा रही हैं। इसके चेहरे में सियाज की छवि नजर आती है। इसका हेडलैंप बादाम के आकार का है, जबकि इसका क्रोम फिनिश ग्रिल चारों तरफ से सुजुकी के लोगो को इस तरह से घेरे हुए जैसे कोई बॉलीवुड स्टार बॉडीगार्ड से घिरे होते हैं। अगर आप डिजायर खरीद रहे हैं तो ध्यान रहे इसका लोगो कोई चुराने न पाए क्योंकि ‌अगर ये लोगो यहां नहीं रहा तो इस कार की खूबसूरती पर बड़ा डेंट लग जाएगा।

खूबसूरती की कहानी बस यहीं खत्म नहीं होती अब इसके बंपर को देखिए जिसमें एल आकार क्रोम से घिरा फॉग लैंप इस कार के आकर्षण को बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है। इस कार के हिसाब से इसके एल और वी वेरिएंट में दिए गए 14 इंच के 165 मिलीमीटर के टायर थोड़े छोटे दिखते हैं। डिजायर का पिछला हिस्सा आगे के डिजाइन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिसके वजह से यह पूरी कार भले सब फोर मीटर है लेकिन यह दिखती बड़ी है। सियाज का प्रतिरूप आप यहां भी देख सकते हैं यही वजह है कि कुछ लोग इसे मिनी सियाज भी बोल रहे हैं। 

 

केबिन के अंदर

Road Test Review of New Maruti Suzuki Dzire in goa
अब बात करते हैं इस कार के अंदर की। इसके एक्सटीरियर की तरह इंटीरियर भी तरोताजा है। इंटीरियर में ब्लैक बेज का थीम अभी भी कायम है लेकिन इसकी डिजाइन पूरी तरह से बदल चुकी है। इसकी प्लास्टिक कठोर है और यह इसके पहले की डिजायर से एकदम मेल खाता है। अगर हम ऐसा भी कहें कि इसे पूरी तरह से उसी से उठाकर नई डिजायर में लगा दिया गया है तो यह गलत नहीं होगा। हालांकि इसकी कई चीजें बहुत अच्छी भी हैं। इसका फ्लैट बॉटम स्‍टीयरिंग व्हील बेहद खूबसूरत दिखता है यहां तक कि इस पर दिए गए बटन भी उच्च गुणवत्ता वाले हैं। इंस्ट्रूमेंट कंसोल अब स्पोर्टी दिखता है यह कुछ हद तक इग्निस जैसा लगता है। पहले की तुलना में आगे की सीटें साफ्ट व ज्यादा आरामदायक हैं, लंबी  ड्राइव के दौरान ये ड्राइवर को थकने नहीं देती।

 
विज्ञापन

कितनी है आरामदेह

Road Test Review of New Maruti Suzuki Dzire in goa
ड्राइवर अपने हिसाब से इसके स्‍टीयरिंग को ऊपर नीचे कर सकता है तो वहीं अपनी सीट भी आराम के हिसाब से अडजस्ट कर सकता है। कुल मिलाकर अगर इनसाइड स्टोरेज की बात करें तो इसमें काफी जगहें हैं जहां आप अपना मोबाइल, खुल्ले पैसे, पानी की बोतल आदि रख सकते हैं। इसका ऑडियो सिस्टम इंटीग्रेटेड है पर ऐसा लगता है जैसे इसकी डिजाइन इसको मैच नहीं करती। इसके ऊपर लगाई गई नकली लकड़ी भी इसकी खूबसूरत डिजाइन को धोखा देती नजर आती है।

इसका ग्लोवबॉक्स खोलकर बंद करने पर बहुत खराब साउंड करता है और कई बार यह दो या तीन बार में बंद होता है। मारुति इस पर थोड़ा ध्यान दे सकती थी। लेकिन नई डिजायर 2450 मिलीमीटर व्हीलबेस के साथ आ रही है जिसका फायदा केबिन को हुआ है और पीछे बैठे यात्रियों को बढ़िया लेगरूम मिलता है। दो लंबे आदमी भी इस कार में आगे व पीछे की सीट पर आराम से बैठ सकते हैं। लेकिन अगर पीछे बैठे पैसेंजर का कद ऊंचा है तो हो सकता है कि उसे हेडरूम के लिए जगह कम लगे।

नई डिजायर पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ी(प्रतिस्पर्धा में सबसे चौड़ी कार) है इसके बावजूद तीसरे यात्री को पिसकर बैठना पड़ेगा। सबसे अच्छी बात ये है कि अब इस कार में पीछे बैठे यात्रियों के लिए 12 वोल्ट का पावर शॉकेट व एयर कॉन वेंट दिया गया है। अब इसके बूट में 378 लीटर की जगह है जिसमें अब ज्यादा सामान ले जा सकते हैं।

 

चलो अब इसे चलाकर देखें

Road Test Review of New Maruti Suzuki Dzire in goa
इतने सालों में सबकुछ बदल गया लेकिन इसका इंजन वही पुराने वाला ही है। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 एचपी की शक्ति देता है जबकि 1.3 लीटर फोर सिलेंडर डीजल इंजन 75 एचपी की शक्ति देता है। ये दोनों ही कारें पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आ रही है। अब डिजायर हल्की हो चुकी है जिसका असर इसके माइलेज पर सबसे ज्यादा पड़ा है। इसका पेट्रोल इंजन 22 किमीप्रली व डीजल इंजन 28.4 किमीप्रली का माइलेज देता है।

इसका पेट्रोल वेरिएंट पहले की तरह काफी शांत रहता है लेकिन जैसे-जैसे गति बढ़ती है इसका केबिन में आवाज आनी शुरू हो जाती है। लेकिन 3500 आरपीएम को पार करने के बाद इसमें से स्पोर्टी साउंड सुनाई पड़ता है।

इसके एएमटी से ज्यादा मजा इसके मैनुअल को चलाने में आता है। इसका डीजल वेरिएंट चलाने में काफी स्मूद है और आप आराम से 80 से 100 की गति पर क्रूज कर सकते हैं लेकिन इससे ज्यादा गति होने पर ऐसे लगता है जैसे गाड़ी 200 की गति पर भाग रही हो। सबसे ज्यादा मजेदार इसका एजीएस हो गया है जो कि अब शिफटिंग में ज्यादा टाइम नहीं लेता और सहजता से आपको इरीटेट होने से पहले दूसरे गियर में डाल देता है। डिजायर पसंद करने वालों को इसका परफॉर्मेंस निराश नहीं करेगा। 

 

हमारा फैसला 

Road Test Review of New Maruti Suzuki Dzire in goa
इसकी बुकिंग ओपन होते ही तकरीबन 33 हजार डिजायर बुक हो गई। इसकी वेटिंग पीरियड में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में अगर आप एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट सेडान खरीदने की सोच रहे हैं तो डिजायर पहले की ही तरह एक बढ़िया विकल्प है जिसे आंख बंद करके खरीद सकते हैं। 5.45 लाख से 9.41 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच आप अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चुनें। मारुति का शानदार आफ़्टर सेल सर्विस इस गाड़ी को और मजबूत बनाता है। अब डिजायर सिर्फ एक सेडान नहीं है बल्कि एक खूबसूरत सेडान है। इसका सीधा मुकाबला टाटा टिगोर, जेस्ट, हुंडई एक्सेंट और होंडा अमेज जैसी कारों से है। लगभग कई मामले में यह अपने कंपटीशन से कोसों आगे खड़ी है। 

 

तकनीकि विवरण

Road Test Review of New Maruti Suzuki Dzire in goa
कीमत        5.45 लाख से 9.41 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली
इंजन        1197 सीसी 4 सिलेंडर पेट्रोल व 1248 सीसी 4 सिलेंडर टर्बोचार्जड डीजल
शक्ति        83 एचपी @6000 आरपीएम/ 75 एचपी @ 4000 आरपीएम
टॉर्क        113 एनएम@4200 आरपीएम/190 एनएम@2000 आरपीएम 
गियरबॉक्स        5 स्पीड मैनुअल / 5 स्पीड एएमटी
लंबाई             3995 मिलीमीटर
चौड़ाई            1735 मिलीमीटर
ऊचाई            1515 मिलीमीटर
व्हीलबेस          2450 मिलीमीटर
बूट वॉल्यूम        378 लीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस    163 मिलीमीटर
वजन              860/990 किलोग्राम
टायर              165/80 आर14
फ्रंट ब्रेक          डिस्क
रियर ब्रेक         ड्रम
टैंक क्षमता        37 लीटर 
माइलेज          22/28.4 किमीप्रली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed