फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   Review of tata tiagio, one of the most desirable car in india

Tata Tiago: तरक्की के शिखर पर बढ़ते कदम

Tue, 07 Feb 2017 10:13 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Review of tata tiagio, one of the most desirable car in india
तस्वीर से पता चलता है कि खूबसूरती इस कार का गहना है। - फोटो : Amit Dwivedi
अगर किसी मां-बाप का एक बेटा लायक निकल जाए और दूसरा नालायक तो उसे न तो खुशी मनाने का मौका मिलता है और न ही गम उसे कचोटता है। एक संतुलन के साथ वह कभी खुद पर गर्व करता है तो कभी निराशा के सागर में डूब जाता है। लेकिन जिसके दोनों बच्चे लायक निकल जाएं तो फिर उसे खुशी सेलीब्रेट करने के लिए मौके को तलाशने की जरूरत नहीं होती है। हम यह बात टाटा मोटर्स के संदर्भ में कर रहे हैं। टाटा मोटर्स के पास अब दो अनमोल रतन हैं टाटा टियागो और हेक्सा। इन दोनों ही कारों को लोगों ने सिर आंखों पर बिठाया है। मुंबई में हमने टियागो को चलाकर यह जानने की कोशिश की आखिर लोग इस कार को लेकर इतना क्रेजी क्यूं हैं। 
विज्ञापन

अड़चन भरी शुरुआत

Review of tata tiagio, one of the most desirable car in india
जिस तरफ से देखो इस कार का एक बैलेंस स्वरूप दिखाई देता है। - फोटो : Amit Dwivedi
टाटा के साथ नामकरण करने में एक अलग कहानी घट गई क्‍योंकि पूरे दम खम के साथ टाटा ने जब जीका के नाम से अपनी अब तक की सबसे अच्‍छी प्रस्‍तुति दी तो उस नाम का वाइरस पूरी दुनिया में लोगों डराए हुआ था और इसके वजह से टाटा जीका का न सिर्फ लॉन्च डिले हुआ बल्कि इसका नाम भी बदल दिया गया और जीका टियागो बन गई। इस कार की लॉन्चिंग जिस तरह से डिले हुई ठीक उसी तरह से इसकी ड्राइव भी मैंने काफी दिन बाद की। लेकिन इस शानदार कार ने अपनी क्षमता और आकर्षक अंदाज से सबका दिल जीत लिया। मुंबई में तेज बारिश के बीच मैं पुणे जाने के लिए रास्‍ता ढूंढ रहा था और लोग मेरे पीछे-पीछे इसलिए चल रहे थे कि मैं किसी जगह रेडलाइट पर रूकूं और मुझे इस नई कार के लिए बधाई दे सकें। टियागो को मैंने भारी बारिश के बीच उस समय मुंबई में ड्राइव किया जब हर तरफ या तो हरियाली नजर आ रही थी या फिर पानी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रिया

Review of tata tiagio, one of the most desirable car in india
टाटा टियागियो - फोटो : Amit Dwivedi
वर्ली सी लिंक पार करते ही जैसे मैं एक रेडलाइट पर रुका मेरे बगल में एक स्‍कूटर सवार ने अपना स्‍कूटर खड़ा किया और जब उसने शीशा नीचे करने को कहा तो मैं थोड़ा डर गया कि कहीं ये झगड़ा करने तो नहीं आया है क्योंकि आजकल माहौल ही कुछ ऐसा बना हुआ है। लेकिन यह एक सभ्य और शिष्टाचार भरा अवरोध था। शीशा नीचे करते ही मुझे बधाई देने के लिए उसके मुंह से एक शब्द निकला कांग्रेचुलेशन्स मैन, दिस इज ए वेरी व्यूटीफुल कार। और जब तक 90 सेकंड की रेडलाइट पूरी होती उसने इसके एक्‍सटीरियर पर अपना बिन पूछे ढेर सारी तारीफ वाला रिव्‍यू दे डाला। मैंने कभी नहीं सोचा कि किसी दिन सड़क पर टाटा की किसी कार को चलाते हुए मुझे इतना सारा कांप्‍लीमेंट सुनने को मिलेगा वो भी टाटा की बिल्‍ड गुणवत्‍ता पर। पुणे तक पहुंचते-पहुंचते लगभग दर्जन भर लोगों से मुझे इंटरैक्‍शन करना पड़ा सिर्फ टियागो की वजह से। कुल मिलाकर टियागो लोगों को काफी पसंद आ रही है और यही वजह है कि इसे काफी अच्‍छी बुकिंग मिली है। अब काफी टियागो सड़क पर आ चुकी हैं और टाटा इस गाड़ी की अच्छी बिक्री भी कर रही है। जब कोई कार पुरानी हो जाती है तो उसका आकर्षण भी थोड़ा कम हो जाता है लेकिन अभी भी लोग इसके तरफ अट्रैक्ट होते हैं। यह टाटा के लिए भी अच्छा है और लोगों के लिए भी जिनका बजट कम रहता है और उनको चाहत बहुत कुछ पाने की होती है। 
 
विज्ञापन

बात प्रतिस्पर्धा की

Review of tata tiagio, one of the most desirable car in india
इसका इंटीरियर काफी स्पोर्टी है और काले रंग में लिपटा हुआ है। - फोटो : Tata Motors
टियागो जिस अवतार में लोगों के सामने आई है उससे अब मारुति सुजुकी सेलेरियो, ह्युंडई आई10 और ह्युंडई ग्रैंड आई10 जैसी गाड़ियों को कडी टक्‍कर मिलने वाली है। टाटा इस बात से काफी खुश होगी कि टियागो से मिली कड़ी टक्कर के बाद मारुति सुजुकी ने सेलेरियो डीजल के प्रोडक्‍शन को बंद कर दिया। टियागो दिखने में इन सबसे बेहतर है। अगर एंट्री लेवल हैचबैक कारों के बारे में मेरी राय कोई पूछे तो मैं इस कार को डिजाइन के मामले में पूरे नंबर सिर्फ इसलिए दूंगा कयोंकि यह सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि बहुत से लोगों को पसंद है और लोग अपनी पसंद इस कार को दिखते ही बिना किसी संकोच के व्‍यक्‍त भी करते हैं। इसकी डिजाइन बेहद आकर्षक और यंग है और यही वजह है कि लोकप्रिय फुटबॉल प्‍लेयर मैसी को इसका ब्रैंड अंबेस्‍डर कंपनी ने बनाया है। फ्रंट ग्रिल और हेडलैंप की फिनिशिंग बहुत ही क्‍लीन और सुंदर है। हेडलैंप में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है जो बिल्कुल अलग इसे दिखाता है। यही वजह है कि यह टाटा की अब तक की सबसे बेहतरीन पेशकश है।

फीचर्स की लंबी फेहरिस्त

Review of tata tiagio, one of the most desirable car in india
इसमें फीचर्स की भरमार है। - फोटो : Tata Motors
इस छोटी सी कार में फीचर्स का भंडार है और ये बात बहुत मजेदार लगती है। टाटा ने देर से सही पर एक सही प्रोडक्ट को बाजार में पेश किया। इसमें 14 इंच के टायर लगाए गए हैं। गाड़ी का पिछला हिस्‍सा बहुत कुछ ह्युंडई ग्रैंड आई10 के समान लगता है, लेकिन फिनिश के मामले में यह उससे काफी आगे है। केबिन की गुणवत्‍ता शानदार है इसके अंदर प्रयोग किए गए सामानों की क्वालिटी में जबर्दस्‍त सुधार दिखाया है। कार की सीट, डैशबोर्ड की लेआउट और सेंट्रल कंसोल खासा प्रभावित करती हैं। टाटा ज़ीका के ए-पिलर को अच्छा फिनिश दिया गया है। डैशबोर्ड में ब्लैक और ग्रे टोन इस्तेमाल किया गया है जो गाड़ी को स्पोर्टी लुक दे रहा है और यह बात मैसी के इसके ब्रांड अंबेस्‍डर होने की सार्थकता का प्रमाण है। एसी वेंट के बाहरी हिस्से में बाहरी बॉडी कलर का इस्तेमाल किया गया है और ऐसा मैंने पहली बार किसी कार में देखा। हालांकि यह सिर्फ टॉप एंड वेरिएंट की लाल और ऑरेंज रंग की कार में उपलब्ध है। बाकी रंगों में एसी वेंट के बाहरी हिस्से में पियानो ब्लैक फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। टियागो का इंटीरियर और एक्‍सटीरियर एक दूसरे को कांप्‍लीमेंट करते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के भी कई फीचर्स दिए गए हैं जिसमें ज्‍यूक एप भी शामिल किया गया है। इसके जरिए इसमें एक साथ कई फोन को कनेक्‍ट किया जा सकता है। इसके साथ ही हर फोन के म्‍युजिक को शेयर भी किया जा सकता है। टियागो के टॉप एंड वेरिएंट एक्‍सजेड में स्‍टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग सेंसर की भी सुविधा दी गई है।
 

इंजिन और परफॉर्मेंस

Review of tata tiagio, one of the most desirable car in india
इसके बूट में इतनी जगह है जिसमें आप अपने छोटे परिवार का सारा स़ामान वीकेंड के लिए रख सकते हैं। - फोटो : Tata Motors
इस कार के लिए टाटा ने एकदम नया 3 सिलेंडर इंजिन प्रयोग किया है। यह इंजिन डीजल व पेट्रोल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्‍ध है। हालांकि मैंने इसके 1.2 रेवोट्रॉन इंजिन को ड्राइव किया। यह एक छोटा इंजिन है और एक गति के बाद इस पर तनाव साफ जाहिर होने लगता है लेकिन कुल मिलाकर शहरी यातायात के लिए यह एक शानदार कार है जिसे आप बिना किसी तनाव के चला सकते हैं। उच्‍च गति पर इसकी तेज आवाज चालक को थोड़ा डिस्‍टर्ब करती है। लेकिन ऐसा कंपनी ने अधिक माइलेज के लिए किया है। मुंबई से पुणे की ड्राइव में ढेर सारे सांपनुमा पहाड़ी रास्‍ते हैं और इन रास्‍तों पर यह कार जबर्दस्‍त परफॉर्म करती है। स्‍टीयरिंग फीडबैक, लाइन में बने रहते हुए मोड़ काटना ये सारी योग्‍यताएं इस छोटी सी कार में रची बसी हैं।

 

निष्‍कर्ष

Review of tata tiagio, one of the most desirable car in india
टाटा टियागो - फोटो : Tata Motors
अगर आप मारुति, हुंडई और फोर्ड की गाडियों से अलग कुछ अच्‍छा ट्राई करना चाहते हैं तो वहां टियागो आपको निराश नहीं करेगी। एक प्रतिस्‍पर्धी कीमत के साथ यह न सिर्फ युवा मन हर मुराद को पूरी करती है बल्कि अपने परफॉर्मेंस से आपका दिल भी जीत लेती है।

स्‍पेसीफिकेशन 
  • इंजिन             1.2 लीटर, रेवोट्रॉन 
  • शक्ति             84 बीएचपी
  • टॉर्क               115 एनएम
  • लंबाई              3746 मिमी
  • चौडाई             1647 मिमी
  • उंचाई              1535 मिमी
  • व्‍हीलबेस           2400 मिमी
  • ग्राउंडक्‍लीयरेंस    170 मिमी
  • माइलेज             23.84 किमीप्रली
  • कीमत पेट्रोल       3 लाख 20 हजार रुपये  (एक्‍सशोरूम दिल्‍ली)   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed