पढ़ें फेसलिफ्टेड करोला ऑल्टिस के साथ देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का रिव्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां रास्ते हैं वहां विकास है और जहां विकास है वहां पर अच्छे रास्ते हैं। इस लाइन से आप समझ गए होंगे कि विकास की रफतार तभी तेज हो सकती है जब आपकी सड़कें अच्छी होंगी। ये बात प्रमाणित है और इसे मैं सिर्फ अपने आलेख में इसलिए प्रयोग कर रहा हूं क्योंकि आज एक गाड़ी के साथ एक ऐसे एक्सप्रेसवे की हम बात करने जा रहे हैं जिसने बहुत कुछ बदला है। राजनीति से परे एक हाईवे ने विकास की एक ऐसी गाथा लिखने की आधारशिला रख दी है जो आने वाले समय में हर कोई केस स्टडी के तरह प्रयोग करेगा। अब तक एक्सप्रेसवे का नाम लेने से सिर्फ दो बड़े एक्सप्रेसवे लोगों के जेहन में आते थे जिसमें से एक है ताज एक्सप्रेसवे और दूसरा है मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे। लेकिन अब आगरा को दिल्ली से जोड़ता देश का सबसे लंबा 302 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे शुरू हो चुका है। लखनऊ से आगरा की यात्रा अब आराम से तीन घंटे में पूरी हो जाती है। तो आइए इस एक्सप्रेसवे पर आपको लिए चलते हैं टोयोटा करोला ऑल्टिस में और बताते हैं कि अगर लखनऊ जाना हो तो इस पर जाना कितना फायदेमंद रहेगा।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बारे में
अभी क्या है हालत
कितनी बदली है करोला ऑल्टिस
अब अंदर से झांककर देखते हैं
चलाने में है कैसी
इसका टैंक सिर्फ 43 लीटर का है। इसका मतलब ये हुआ कि इस गाड़ी से मुझे 21 किमीप्रली से भी ज्यादा माइलेज मिला। लेकिन 100 किमीप्रघं की गति का अनुशासन फॉलो करने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल होता मेरे पैर थकने से बच जाते। ताजएक्सप्रेसवे के ठीक बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाकर सबसे ज्यादा कमी आपको यही खलेगी। क्योंकि लगभग 500 किलोमीटर की ऐसी सड़क पर आप ड्राइव कर रहे होते हैं जहां पर ब्रेक पर पैर रखने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती ऐसे में अगर आपकी गाड़ी में क्रूज कंट्रोल हो तो आप उसे एक तय स्पीड पर सेट करके सिर्फ स्टीयरिंग संभाल सकते हैं। इससे आपको अच्छा माइलेज भी मिलेगा और ओवरस्पीडिंग के वजह से पेनाल्टी भी नहीं भरनी पड़ेगी। लगभग 19 लाख रुपये वाली एक कार में आप इतनी ख्वाहिश तो कर ही सकते हैं।
इसका 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऐसे ही एक्सप्रेसवे पर प्रयोग किया जा सकता है शहरी ड्राइविंग में आप कभी यहां तक पहुंच ही नहीं पाएंगे। इंजन छोटा होने के वजह से शिफटिंग मजेदार नहीं रहती और हमेशा शक्ति की कमी महसूस होती रहती है। हालांकि 120 किमीप्रघं की गति पर यह आराम से क्रूज भी होती है। अगर आपको इससे और अच्छा माइलेज चाहिए तो स्पीडो मीटर पर कभी 100 का आंकड़ा पार मत करना। ब्रेकिंग अच्छी है और आपको कठिन परिस्थिति में भी यह निराश नहीं करेगी। इसके बूट में 470 लीटर की ढेर सारी जगह है तो लेकिन अगर इसमें आपने वजनी सामान रखा तो यह गाड़ी हर स्पीड ब्रेकर को किस करती हुई आगे बढ़ेगी। इसलिए इसके बूट में सामान भरते वक्त इस बात की जरूर सावधानी बरतें।
क्या आपको इसे खरीदना चाहिए