Baleno RS: परफॉर्मेंस का स्पोर्टी तड़का
ये जमाना सीक्वेल का है। हॉलीवुड हो या बॉलीवुड या फिर टॉलीवुड हर किसी को पसंद है सीक्वेल बनाना। दर्शकों को अगर यह पसंद न होता तो सीक्वेल का चलन शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता। लेकिन हम यहां पर जिस संदर्भ में इसकी बात कर रहे हैं वहां दूर-दूर तक सिर्फ कारें हैं और ढेर सारी कारें। स्विफ्ट जितनी लोकप्रिय हुई उतनी ही पसंद लोगों को डिजायर आई। उसी तरह से मारूति ने जहां भी इस तरह का प्रयोग किया वह सफल रही। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को उस समय मिला जब एक कार अपनी लोकप्रियता के चरम पर है तभी उसका एक स्पोर्टी वेरिएंट भी बाजार में उतार दिया गया। हम यहां पर बात कर रहे हैं बलेनो आरएस की। अगर कुल बिकी बलेनो की बात करें तो यह संख्या अब तक डेढ़ लाख को पार कर चुकी है। आरएस का पूरा मतलब मारूति के अनुसार रोड स्पोर्ट है। इसके कार के निशाने पर 25 से 30 साल के युवा हैं। हमने इसे देश के पहले इंटरनेशनल रेस ट्रैक बुद्व इंटरनेशनल सर्किट पर चलाया। आइए आपको भी बताते हैं कि यह रोड स्पोर्ट वास्तव में कितनी सक्षम व स्पोर्टी है।
मिलिए इसके नए बूस्टरजेट इंजन से
दिखने में
बलेनो आर एस की अलग किस्म की ऐक्सटीरियर स्टाईलिंग है और इसमें स्पोर्टी बॉडी किट है। इसका डिजाइन एक परफॉर्मेंस कार के रुतबे से पूरी तरह मेल खाता है। इसका सिग्नेचर ’फायर रैड’ रंग बलेनो आर एस के परफॉर्मेंस कैरेक्टर को प्रदर्शित करता है। नए स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल, बोल्ड फ्रंट बम्पर, अंडरबॉडी स्प्वाइलर व साथ में काले रंग के स्पोर्टी एलॉय तथा पीछे की ओर इसका सिग्नेचर आर एस एम्बलैम - ये सब मिलकर कार के स्पोर्टी लुक को पुख्ता करते हैं। केवल एक्सटीरियर ही नहीं बल्कि शानदार काले रंग का इंटीरियर भी बलेनो आर एस चलाने के अनुभव को और भी रोमांचक बनाते हैं। इसके बावजूद मुझे बलेनो आरएस में काफी झलक बलेनो की लगती है। मुझे यह एकदम से अलग नहीं लगती।
चलाने में कैसी है रोड स्पोर्ट
सच कहूं तो मुझे चलाने में एक शानदार सिटी कार लगी। ट्रैक पर चलाने के दौरान इसकी स्पीड से डर नहीं लग रहा था। स्टीयरिंग फीडबैक, लाइन पकड़े रखना, हर गियर के मुताबिक शक्ति देना तथा ब्रेकिंग के दौरान पूरे आत्मविश्वास के साथ बिना किसी मुश्किल के खड़े हो जाना इस कार के बेसिक नेचर में समाया हुआ है। लेकिन जब आप इसको बहुत तेजी के साथ कठिन कॉर्नर पर किसी मकसद से छोड़ देंगे तो शर्तियातौर पर यह आपको निराश कर देगी। चीखते टायर इस बात का सुबूत देने लगते हैं कि मेरा काम यह नहीं है। पहाड़ी ड्राइविंग पर इसकी प्रतिक्रिया के बारे में मैं फिलहाल कमेंट नहीं कर सकता लेकिन यह जरूर कह सकता हूं कि यह एक एफरटलेस सिटी कार है। अपने मैनुअल गियर शिफटिंग के बावजूद यह आपको ज्यादा थकाएगी नहीं। इसका माइलेज कंपनी 21.1 किमीप्रली होने का दावा कर रही है। लांग रन में चलाकर आपको बताएंगे कि इसका वास्तविक माइलेज दिल्ली जैसे शहर में कितना मिलता है।
सुरक्षा के लिहाज से
ये फीचर्स बनाते हैं आरएस को खास
खूबसूरत घुमाव, दमदार स्टाईलिंग व काले स्पोर्टी एलॉय
काले रंग का इंटीरियर
रंगीन टीएफटी मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम
स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम
पेडेस्ट्रीअन सेफ्टी
साइड इम्पैक्ट
फ्रंटल ऑफसैट इम्पैक्ट अनुपालन
चाइल्ड सीट रिस्ट्रेन्ट एंकरेज
हाई टेंसिल स्टील के अधिक इस्तेमाल से कार की बॉडी ज्यादा मजबूत, सुरक्षित व हल्की बनी है
ड्अल एयरबैग, सीट बैल्ट (प्रि-टेंशनर व फोर्स लिमिटर के साथ)
फ्रंटल व रियर डिस्क ब्रेक, एबीएस व ईबीडी के साथ
इन रंगों में है उपलब्ध
प्रीमियम अर्बन ब्ल्यू
प्रीमियम सिल्वर
ग्रेनाइट ग्रे
रे ब्ल्यू
ऑटम ऑरेंज
तकनीकि जानकारी
अधिकतम शक्ति 75 केडब्ल्यू@5500 आरपीएम
अधिकतम शक्ति 150 एनएम@1700-4500 आरपीएम
लंबाई 3995 मिलीमीटर
चौड़ाई 1,745 एमएम
ऊंचाई 1,510 एमएम
बूट स्पेस 339 लीटर
व्हील बेस 2,520 एमएम
ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम
कीमत 8.69 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली