फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Review ›   Honda wr-v drive review from goa, read and know about this hot hatchback

Honda WR-V: एक हॉट हैचबैक का सेडान वाला अंदाज

Mon, 01 May 2017 11:41 AM IST
Updated Mon, 01 May 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Honda wr-v drive review from goa, read and know about this hot hatchback
गोवा में होंडा डब्‍ल्यूआरवी। - फोटो : Amit Dwivedi

अगर आप बाजार में एक सफल उत्पाद दे चुके हैं तो सबसे ज्यादा प्रेशर आप पर एक और सफल प्रोडक्ट देने का होता है। यही वजह रही कि बाहुबली की सफलता से डरे निर्माता बाहुबली 2 को तय समय से काफी देर बाद रिलीज कर पाए। इस बात का जिक्र यहां हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अभी थोड़े दिन पहले ही होंडा ने डब्‍ल्यूआरवी को बाजार में लॉन्च किया था। जैज की सफल कहानी को दोहराने के लिए आई इस कार पर जैज से बेहतर होने का दबाव पहले ही आ गया।

विज्ञापन


हालांकि कुछ विशेषज्ञों ने तो इसे जैज का रिप्लेसमेंट तक कह डाला। पर सच्चाई ये है कि यह एक अलग कार है सिर्फ इसका प्लेटफॉर्म जैज का है। लेकिन इसकी स्टाइल व अंदाज को देखकर ऐसा लगता है जैसे जैज ने जिम ज्वाइन कर लिया था और वहां से वह बॉडी बनाकर बाहर आ गई है। जैज के इस बड़े अवतार को चलाने के लिए हम पहुंचे गोवा और यह जानने की कोशिश की कि आखिर में डब्‍ल्यूआरवी लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें : एक "रन" पर दौड़ती 'S' की कहानी 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिखने में है कैसी

Honda wr-v drive review from goa, read and know about this hot hatchback
होंडा डब्‍ल्यूआरवी - फोटो : Amit Dwivedi

डिजाइन के मामले में शुरू से ही होंडा का स्टाइल मुझे खासा पसंद आया है। यह बात होंडा डब्‍ल्यूआरवी में पहली नजर में झलक उठती है। अगर आप जैज से भली भांति परिचित हैं तो यह गाड़ी आपको पहली नजर में जैज का अहसास करवा सकती है। इसकी खूबसूरती इसके सामने से लेकर पीछे तक झलकती है। नदी की उफनती लहरों जैसा इसका विंग क्रोम ग्रिल बेहद खूबसूरत लगता है। होंडा के लोगो को दोनों तरफ के हेडलैंप से जुड़ी एक सिल्वर रंग की पट्टी ऐसे जोड़ रही है जैसे दो स्टेट हाईवे एक सिक्स लेन राजमार्ग में आकर मिल रहे हों।  

इसके अलावा इसके बाहरी डिजाइन को खूबसूरत बना रही है इसमें दिया गया हेडलैंप्स विद एलईडी डीआरएल एंड पोजीशन लैंप, ‌स्‍पिलिट टाइप रियर कांबीलैंप, सिल्वर रूफ रेल गार्निश, वन टच इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट एंड ‌रियर बंपर स्किड प्लेट, शार्प फॉग लैंप्स और आर 16 गनमेटल फिनिश एलॉय व्हील। अगर मौजूदा समय की सबसे खूबसूरत हॉट हैचबैक गाड़ियों की प्रतिस्पर्धा करवाई जाए तो डब्‍ल्यूआरवी ऐसी कोई भी प्रतियोगिता अपने नाम कर सकती है। 
ये भी पढ़ें : यूं बदल गई इटियॉस और बन गई प्लेटिनम प्लस

बात इंटीरियर की 

Honda wr-v drive review from goa, read and know about this hot hatchback
होंडा डब्‍ल्यूआरवी - फोटो : Amit Dwivedi
इसके काले रंग के इंटीरियर में सिल्वर रंग की फिनिशिंग इसे एक अलग अंदाज प्रदान करता है। यह फिनि‌शिंग आपको स्टीयरिंग व्हील से लेकर एसी वेंट तक पर नजर आएगा। इसका केबिन सिर्फ ढेर सारी जगह ही प्रदान नहीं करता बल्कि अपने स्पोर्टी अंदाज से हर ऑटो इंथ्यूजियास्ट को अपने ओर लुभाने की क्षमता भी रखता है। इसमें ढेर सारे फीचर्स का समावेश है ये फीचर्स ऐसे हैं जो आपको हाई एंड सेडान कारों में मिलता है। इसमें एडवांस्ड मल्टी इंफॉर्मेशन कांबीमीटर, ईको असिस्‍ट मीटर को इनबिल्ट एंबिएंट मीटर रिंग के साथ दिया गया है।

ढेर सारे फीचर्स वाला स्टीयरिंग व्हील जिस पर आपको ऑडियो, वाइस कमांड, हैंड्स फ्री व क्रूज कंट्रोल जैसे नियंत्रण दिए गए हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपनी गाड़ी को जरूरी उपकरणों को संचालित कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऑटो एसी विद टच कंट्रोल पैनल, इंजन स्टार्ट-स्टॉप एंड होंडा स्मार्ट की सिस्टम,  टिल्ट एंड टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग अडजस्‍टमेंट, हाइट अडजस्‍टर इन ड्राइव सीट, होंडा सिटी वाला 17.7 सेंटीमीटर वाला डिजीपैड जिसमें नेवीगेशन सिस्‍टम, टचस्क्रीन व वीडियो प्ले करने की सुविधा है, जैसे अत्याधुनिक फीचर दिए गए हैं। अगर आप एक ड्राइवर रखकर इस गाड़ी को ड्राइव करवाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसके पिछली सीट में काफी आरामदायक जगह है। मेरे जैसे 6 फिट 2 इंच वाले व्यक्ति को भी बैठने में कोई दिक्कत नहीं हुई। गोवा की इस गर्मी में भी इसके एयरकंडीशन ने हमें कूल रखा। 

ये भी पढ़ें : New Ford Endeavour: ऑफरोडिंग व सिटी ड्राइविंग का बढ़िया सामंजस्य

सुरक्षा फीचर्स 

Honda wr-v drive review from goa, read and know about this hot hatchback
होंडा डब्‍ल्यूआरवी - फोटो : Amit Dwivedi
होंडा शुरू से ही सुरक्षा फीचर्स पर अपना ध्यान केंद्रित करती रही है। इस गाड़ी में आपको एसीई बॉडी स्ट्रक्चर, स्टैंडर्ड एबीएस विद ईबीडी, ईसीयू इंबोलाइजर सिस्‍टम, इंपैक्ट मिटीगेटिंग हेडरेस्ट, डे-नाइट आईआरवीएम, ब्रेक ओवराइड सिस्‍टम वाले इंटेलीजेंट पैडल्स, ड्राइवर साइड विंडो वन टच अप/डाउन विद पिंच गार्ड व मल्टीव्यू रियर पार्किंग कैमरा 3 डी डिस्‍प्ले मोड के साथ दिया गया है। कुल मिलाकर इसमें वह कर सेफ्टी है जिसकी बात हमारी सरकारें मौजूदा समय में कर रही हैं। 
ये भी पढ़ें : TATA HEXA: खूबसूरती का अनूठा प्रदर्शन

चलाने डब्‍ल्यूआरवी चलाने में कैसी है

Honda wr-v drive review from goa, read and know about this hot hatchback
होंडा डब्‍ल्यूआरवी - फोटो : Amit Dwivedi
डब्‍ल्यूआरवी डीजल यानी कि आईडीटेक 1.5 लीटर इंजन के साथ चलाने में सबसे ज्यादा मजेदार लगती है। इसका शिफटिंग काफी सहज है तथा बढ़िया टॉर्क होने के वजह से इसे बार-बार शिफ्ट नहीं करना पड़ता। मुझे इसकी ड्राइविंग काफी मजेदार लगी खासकरके जब मैं गोवा के पहाड़ीनुमा रास्ते से गुजर रहा था। मैं जो कार चला रहा था वह डीजल का टॉप मॉडल यानी कि  वीएक्सएमटी थी। इसका डीजल इंजन 100 पीएस की शक्ति 3600 आरपीएम पर देता है व 200 एनएम का टॉर्क 1750 आरपीएम पर आता है।

इसकी ड्राइविंग के दौरान मैंने थोड़ी ऑफरोडिंग भी की वहां पर भी मुझे चढ़ाई के दौरान थोड़ी दिक्कत इसलिए हुई क्योंकि मैं एक फोर व्हील कार नहीं बल्कि‌ एक हैचबैक चला रहा था। हैचबैक की अपनी एक सीमा होती है और अगर आप उससे आगे जाने की कोशिश करोगे तो थोड़ी दिक्कत हो आएगी ही। लेन शिफटिंग, हार्ड कॉर्नर व बंपर टू बंपर यातायात में यह अपने को साबित कर देती है। मुझे इसके स्टीयरिंग का फीडबैक बहुत मजेदार लगा। इसका 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आपके उत्साह को और समर्थन देता है। इसकी सबसे अच्छी बात इसका माइलेज भी है। हमें ड्राइविंग के दौरान लगभग 25.5 किमीप्रली का माइलेज मिला। 
ये भी पढ़ें : Baleno RS: परफॉर्मेंस का स्पोर्टी तड़का

ये चीजें भी जानें

Honda wr-v drive review from goa, read and know about this hot hatchback
होंडा डब्‍ल्यूआरवी - फोटो : Amit Dwivedi
यह कार छह रंगों प्रीमियम अंबेर मेटैलिक, मॉडर्न स्‍टील मेटैलिक, एलाबास्‍टर सिल्वर मेटैलिक, कार्नेलियन रेड पर्ल, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक व व्हाइट आर्चिड पर्ल में उपलब्‍ध है। इस कार पर कंपनी तीन साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी
ऑफर कर रही है। 

कीमत
एसएमटी पेट्रोल    775000 रुपये
वीएक्स एमटी पेट्रोल    899000 रुपये
एसएमटी डीजल    879000 रुपये
वीएक्सएमटी डीजल    999900 रुपये

नोट-सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली

आकार पर एक नजर 
लंबाई- 3999 एमएम
चौड़ाई्- 1734 एमएम
ऊचांई- 1601 एमएम
व्हील बेस- 2555 एमएम
बूट वॉल्यूम- 363 लीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस- 188 एमएम
ये भी पढ़ें : New Mercedes E Class 2017: लंबे व्हीलबेस के सहारे नई पहचान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed